Wed Mar 11, 2026 | Updated 01:31 AM IST
herzindagi
 Randeep Hooda Baby Girl News

Randeep Hooda और Lin Laishram के घर आई नन्ही परी, फैंस को दिखाई बेटी की पहली झलक

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर लक्ष्मी आई है। रणदीप पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस लिन ने 10 मार्च 2026 को बेटी को जन्म दिया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर नन्ही परी की पहली झलक भी दिखाई है।    
Editorial
Updated:- 2026-03-10, 18:07 IST

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के घर किलकारी गूंजी है। रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम पैरेंट्स बन गए हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की और अपनी नन्ही परी की पहली झलक भी दिखाई है। पिता बनने के बाद रणदीप हुड्डा खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बता दें दि एक्टर ने कुछ वक्त पहले लिन लैशराम के साथ मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।

पापा बने रणदीप हुड्डा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने दो फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में उनके पिता की गोद में उनकी बेटी है और दूसरी फोटो में उनकी बेटी का छोटा सा हाथ नजर आ रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दादी और पोती को जन्मदिन की बधाई। आज जब मैं पापा बन गया हूं, तो पापा आपके लिए मेरा प्यार और भी गहरा हो गया है। इस सबके ऊपर, लिन मुझे पिता बनाने और मेरी जिंदगी में छोटी सी गुड़िया लाने के लिए आपका बहुत शुक्रिया।" इस पोस्ट पर एक्टर के दोस्त और फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- Randeep-Lin Wedding Reception: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें आईं सामने, खूबसूरत अंदाज में नजर आया न्यूली वेड कपल


यह भी पढ़ें- Nupur Sanon Wedding: क्रिश्चियन ही नहीं, नूपुर-स्टेबिन ने हिंदू रीति-रिवाज से भी रचाई शादी; शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, बहन कृति ने लुटाया प्यार

 

रणदीप हुड्डा के फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Randeep Hooda

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।