-1768377172275.webp)
Unique Cake Ideas For Daughter Birthday: हर मां-बाप अपनी नन्ही परी का जन्मदिन बहुत खास तरीके से मनाना चाहते हैं। ये दिन उनके लिए बहुत खास होता है। घरों में पार्टी ऑर्गनाइज की जाती है। बिटिया के लिए सुंदर से सुंदर केक ऑर्डर कराया जाता है। बर्थडे आने से पहले ही बिटिया केक को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी अपनी प्रिंसेस के लिए डिजाइनर केक बनवाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ यूनिक डिजाइन दिखा रहे हैं। आप इस तरह के केक ऑर्डर कर बच्ची के बर्थडे को स्पेशल बना सकती हैं। आइए देखते हैं-

अगर आपकी नन्ही परी को कलर्स और प्यारी मुस्कुराहटों से प्यार है, तो ये स्माइली फेस केक बेस्ट रहेंगे। पेस्टल पिंक, ब्राइट येलो और स्काई ब्लू जैसे कलर्स में बने ये छोटे केक न केवल दिखने में सुंदर हैं, बल्कि बच्चों काे खूब पसंद आते हैं। इनके ऊपर बने छोटे-छोटे क्यूट चेहरे और हार्ट शेप के टॉपर्स बर्थडे पार्टी में चार चांद लगा देंगे।
Image Credit- Freepik
यह भी पढ़ें- Banana Cake ही नहीं, इस बार ट्राई करें केले से बने ये 6 डेजर्ट; मेहमान भी मांगेंगे रेसिपी
-1768377447897.jpg)
अगर आपकी नन्ही परी को चॉकलेट और फ्रूट्स दोनों पसंद हैं, तो ये केक उसे बहुत पसंद आने वाला है। इस केक पर मेल्टेड चॉकलेट की कोटिंग और ऊपर लगी स्ट्रॉबेरी इसे काफी सुंदर दिखा रही है। केक के बेस पर बना स्माइल करता हुआ चेहरा और छोटी-छोटी पत्तियों की डेकोरेशन बहुत सुंदर लग रही है।
Image Credit- Freepik
-1768377459988.jpg)
अगर आपकी बिटिया नेचर और एनिमल लवर है तो ये फॉरेस्ट थीम केक उसके बर्थडे के लिए एकदम सही रहेगा। केक पर बना क्यूट सफेद भालू और छोटे-छोटे हरे पेड़ एक सुंदर सा जंगल लुक दे रहे हैं। क्रीम से बनी रंग-बिरंगी कलियां और छोटी-छोटी बर्ड्स आपकी बेटी को बहुत पसंद आएगा।
Image Credit- Freepik
यह भी पढ़ें- क्या आप भी हैं Tea Lover? सर्दियों में जरूर लें इन 5 तरह के शाही चाय की चुस्की, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
-1768377469470.jpg)
हर नन्ही परी का सपना होता है कि उसके बर्थडे पर एक सुंदर सा बार्बी डॉल (Barbie Doll Cake) केक हो। गुलाबी रंग की शानदार ड्रेस और सफेद गुलाबों से डेकोरेट किया गया ये केक दिखने में भी बहुत सुंदर लग रहा है। इस केक की फिनिशिंग और डॉल का सुंदर लुक इसे बर्थडे पार्टी के लिए बेस्ट बनाता है। अगर आपकी बेटी को कहानियों और राजकुमारियों वाली दुनिया पसंद है, तो ये उसके लिए बेस्ट है।
Image Credit- Freepik
-1768377481285.jpg)
अगर आपकी बिटिया बड़ी हो रही है और उसे मेकअप का बहुत शौक है तो ये मेकअप थीम केक परफेक्ट है। लाइट पिंक बेस वाले इस केक पर बनीं सुंदर पलकें, लिपस्टिक, आईशैडो पैलेट और मेकअप ब्लेंडर इस केक को स्टाइलिश लुक दे रहे हैं। फ्रेश गुलाबी गुलाब और मैकरॉन्स की डेकोरेशन उसे जरूर पसंद आएगी।
Image Credit- Pinterest/Robin Cohen
-1768377493486.jpg)
आज तो लगभग सभी घरों में पेट एनिमल्स जरूर होते हैं। ऐसे में अगर आपकी बेटी को भी उनसे बहुत लगाव है तो ये टू-टियर गार्डन केक बेस्ट रहेगा। हरे रंग के इस केक पर बने पपी, बिल्लियां और सुंदर पेड़ इसे लाइव दिखाते हैं।
Image Credit- Pinterest/Frosting & Fondant: Cake Magic Unveiled
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।