Fri Mar 6, 2026 | Updated 03:55 AM IST
herzindagi
Dangers of sharenting and AI deepfakes

कहीं आप भी तो अपनी लाडली की फोटोज ऑनलाइन नहीं करतीं पोस्ट! एक 'शेयर' खतरे में डाल सकता है आपकी बिटिया की जान

क्या आप अपनी बेटी की हर छोटी-बड़ी बात ऑनलाइन पोस्ट कर देती हैं? क्या अपनी लाडली की फोटोज पोस्ट करके उन पर लाइक्स पाना अब आपकी आदतों में शुमार हो गया है? अगर ऐसा है, तो आपको अब जरा रुककर सोचने की जरूरत है। कहीं इससे आप अपने बच्चे की जान जोखिम में न डाल दें।
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 17:12 IST

हम सब आज डिजिटल युग में रह रहे हैं। भले ही घर के आस-पास रहने वाले लोगों को हम न पहचान पाएं, लेकिन ऑनलाइन अजनबी लोगों को अपने पल-पल की जानकारी दे देते हैं। बच्चों की फोटोज पोस्ट करना भी पैरेंट्स को काफी भाता है। बच्चों की छोटी से छोटी हरकत से लेकर बड़ी से बड़ी एक्टिविटी तक को पैरेंट्स ऑनलाइन पोस्ट करते हैं और फिर उन पर लाइक्स देखकर इतराते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करके आप अपनी लाडली के लिए मुश्किल खड़ी कर रही हैं। कैसे एक 'शेयर' आपकी बिटिया की जान खतरे में डाल सकता है, चलिए आपको बताते हैं।

आसानी से मिल जाती है लोकेशन की जानकारी

Best practices for sharing family photos safely

कई पैरेंट्स बच्चों की स्कूल ड्रेस में फोटोज पोस्ट करते हैं, तो कई बार उनके स्कूल के नाम और लोकेशन की जानकारी भी शेयर कर देते हैं। कुछ पैरेंट्स बच्चों के किसी अचीवमेंट की फोटो पोस्ट करते हुए भी उनके स्कूल से जुड़ी डिटेल्स पोस्ट कर देते हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। कई बार किडनैपर्स उनके रूट, स्कूल और अन्य डिटेल्स की जानकारी पाकर गलत इरादों को अंजाम दे सकते हैं।

AI भी है बड़ा खतरा

ऑनलाइन बच्चों की फोटोज पोस्ट करने में एक खतरा ये भी होता है कि इन फोटोज का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। फोटोज को एडिट करके उनका गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। AI की मदद से बच्चों की फोटोज का गलत साइट्स पर मिसयूज हो सकता है।

बच्चों में बढ़ सकता है सोशल मीडिया का क्रेज

अगर आपके बच्चे की उम्र इतनी है कि वो सोशल मीडिया को समझ पा रहा है, तो उसके अंदर भी फोटोज पोस्ट करने का क्रेज बढ़ सकता है और इसका असर उसके रूटीन और मेंटल हेल्थ पर हो सकता है। आपके बच्चे को दिनभर पोस्ट करने, ऑनलाइन रहने और सोशल मीडिया लाइक्स पाने की आदत लग सकती है।

यह भी पढ़ें- Online Games Addiction: गेम की लत छीन न ले आपके बच्चे की मुस्कान, एक्सपर्ट से समझें कैसे छुड़ाएं यह आदत

हैरेसमेंट का बढ़ सकता है खतरा

2 (9)

बच्चों की तस्वीरों को न्यूड फोटोज में बदलकर उन्हें पोस्ट किया जा सकता है। कई बार पैरेंट्स फोटोज के साथ कुछ अन्य जानकारी जैसे नंबर, घर का पता या अन्य कुछ डिटेल्स साझा कर देते हैं, जिनसे बच्चों के लिए हैरेंसमेंट का खतरा बढ़ जाता है। 

यह भी पढ़ें- Parenting Tips: गुमशुदगी की खबरों से बढ़ी चिंता? अपने बच्चे को बाहर भेजने से पहले सिखाएं ये सेफ्टी रूल्स

भले ही आज ऑनलाइन रहना और व्लॉगिंग करना या फोटोज पोस्ट करना काफी आम हो गया है, लेकिन बच्चों की फोटोज शेयर करते वक्त आपको जरूर सोचना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।