
AI Photos digital Fruad: आज के डिजिटल युग में जहां सोशल मीडिया हमें लोगों से जोड़ रहा है, वहीं कुछ ठगों के कारण इसका उपयोग गलत रूप से कर रहा है। हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक महिला के डीपफेक (Deepfake) अश्लील फोटो बनाए गए और उसके इंजीनियर पति को भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। बता दें कि यह घटना न केवल डराने वाली है, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए एक चेतावनी है जो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करता है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि एआई से बनाई गई फोटोज की पहचान कैसे करें। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एआई से बनाई गई फोटोज को कैसे पहचानें। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि ठगों का तरीका बेहद ही शातिर होता है। सबसे पहले, वे सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल के जरिए दोस्ती करते हैं। विश्वास जीतने के बाद, वे आपकी प्रोफाइल से साधारण तस्वीरों को डाउनलोड कर लेते हैं। अब वे AI और डीपफेक सॉफ्टवेयर का उपयोग करके उन तस्वीरों को आपत्तिजनक तस्वीरों में बदल देते हैं। चूंकि ये फोटो देखने में बिल्कुल असली लगते हैं, इसलिए पीड़ित और उसके परिजन आसानी से डर जाते हैं, जिसका फायदा उठाकर ब्लैकमेलर पैसों की मांग करते हैं।

टेक्नोलॉजी कितनी भी हाई क्यों न हो, AI द्वारा बनाई गई तस्वीरों में कुछ खामियां रह ही जाती हैं। जानें फोटो असली है या नकली-
बता दें कि AI फोटो में त्वचा बहुत ज्यादा चिकनी या प्लास्टिक जैसी दिखती है। चेहरे पर झुर्रियां, तिल या पसीने जैसी प्राकृतिक बारीकियां गायब हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - आधार कार्ड का लॉक और अनलॉक फीचर कैसे करता है काम? बैंक फ्रॉड और डेटा चोरी से बचने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
नकली तस्वीरों में अक्सर आंखों की पुतलियां एक ही दिशा में नहीं होतीं या उनकी चमक अप्राकृतिक लगती है।
ध्यान से देखने पर पता चलता है कि चेहरे और गर्दन या बालों और बैकग्राउंड के बीच के किनारे हल्के धुंधले या अजीब तरह से कटे हुए होते हैं।

आप चेक करें कि फोटो में लाइट जिस दिशा से आती है, क्या छाया भी उसी हिसाब से बन रही है?
नोट - ब्लैकमेलर की बातों में आकर पैसे न भेजें, क्योंकि एक बार पैसे देने पर उनकी मांग बढ़ती जाती है।
इसे भी पढ़ें - Tax Refund अटका है तो किससे करें शिकायत? आयकर विभाग के इन हेल्पलाइन नंबर्स और पोर्टल का करें इस्तेमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।