herzindagi
image

सेक्स एजुकेटर सीमा आनंद की न्यूड फोटोज AI से बनाकर किए गए सोशल मीडिया पर वायरल, जानें किसी लड़की की अश्लील तस्वीर बनाना या मांगना कैसे पड़ सकता है भारी?

सीमा आनंद एक सेक्स एजुकेटर हैं और हाल ही में वो काफी वायरल हो रही हैं। उनके बारे में जानने के लिए लोग उन्हें इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। इसी बीच उनकी कुछ न्यूड फोटोज भी किसी ने AI से बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दी थीं। सीमा ने ऐसा करने वालों की क्लास भी लगाई है। क्या आपको पता है कि किसी लड़की की इस तरह की फोटो बनाना या मांगना कैसे आपको सजा का हकदार बना सकता है?
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 21:57 IST

सीमा आनंद पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। वो एक राइटर, सेक्स एजुकेटर और प्रोफेनसल स्टोरीटेलर हैं। वो मनोविज्ञान और कामसूत्र के आधार पर लोगों को इंटिमेसी और सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी जानकारी देती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ऐसे मुद्दों पर वीडियोज शेयर करती हैं या लोगों के सवालों के जवाब देती हैं। हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट के बाद, वो काफी चर्चा में आ गईं। इस पॉडकास्ट में उन्होंने कई ऐसे मुद्दों पर बात की, जो कुछ लोगों को बेहद पसंद आए, तो कुछ को बिल्कुल रास नहीं आए। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जाने लगा और कई लोगों ने एआई की मदद से उनकी न्यूड फोटोज बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो बनाकर ऐसे लोगों की लताड़ लगाई।

आज इंटरनेट और एआई के जमाने में कई लोग ऐसी टेक्नोलॉजी का गलत फायदा उठा रहे हैं और इस तरह की गलत हरकतें कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि किसी लड़की की इस तरह की फोटो बनाना या किसी लड़की से न्यूड फोटोज मांगना और उसे ब्लैकमेल करना आपको सजा का हकदार बना सकते हैं। चलिए पहले समझते हैं कि सीमा आनंद से जुड़ा ये मामला क्या है और कैसे इस तरह की हरकतें भारी पड़ सकती हैं। इस बारे में हमने सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता कमलेश जैन जी से बात की और उसी बातचीत के आधार पर हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

सीमा आनंद की न्यूड फोटोज सोशल मीडिया पर की गईं वायरल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Seema Anand (@seemaanandstorytelling)

सीमा आनंद की कुछ न्यूड फोटोज एआई की मदद से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गईं। इसे लेकर सीमा ने एक वीडियो बनाया और ऐसे लोगों की सोच पर सवाल उठाया, जो उनकी फोटजो को इस तरह एडिट करके वायरल कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो में ये भी साफ किया कि वो चुप नहीं रहने वाली हैं और उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। सीमा ने ऐसी मानसिकता को रेपिस्ट मानसिकता बताया है। इन फोटोज को वायरल करने और उन पर कमेंट करने वालों को लेकर सीमा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने वीडियो में कहा- ये हमारे देश के नौजवान हैं...जिनका न घर है, न कोई हॉबी और न ही जॉब....इसलिए ये घर बैठकर सिर्फ न्यूड्स बना रहे हैं....मैं 63 साल की हूं..तुम्हें मेरी न्यूड्स चाहिए?

यह भी पढ़ें- India's Youngest Pilot: 18 साल की समायरा हुल्लूर ने आसमान छूकर रचा इतिहास, बनीं देश की सबसे युवा कमर्शियल पायलटों में से एक

किसी महिला की अश्लील फोटो बनाने या मांगने पर क्या मिल सकती है सजा?

how making or asking obscene pictures of a girl can land you in trouble

एक्सपर्ट का कहना है कि किसी महिला की अश्लील तस्वीरें बनाना, इस तरह की फोटोज को शेयर करना या बदले की भावना से ऐसी फोटोज को पब्लिश करना एक गंभीर अपराध माना गया है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (2000) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) / भारतीय दंड संहिता के तहत 3-5 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा छिपकर वीडियो या फोटो बनाना, बार-बार न्यूड मांगना और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना जैसे मामलों में भी 3 साल तक की सजा मिल सकती है।

यह है एक्सपर्ट की राय

law on nude pics seema anand

 

यह भी पढ़ें- Seema Anand कौन हैं? गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने होने वाली बनीं भारतीय महिला

 


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Courtesy: Instagram/Seeme Anand

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।