
Who is Seema Anand Gen Z Favorite: इंटरनेट पर आए-दिन कुछ-न-कुछ ट्रेंड करता रहता है। अक्सर किसी विषय के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए लोग गूगल का सहारा लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर Gen Z एक नाम बहुत सर्च कर रहे हैं, जिसके कारण वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय महिलाओं में से एक बन गई हैं। आपके सस्पेंस को खत्म करते हुए बता दें कि वह नाम सीमा आनंद है। हाल ही में इंटरनेट पर उनकी कुछ AI-जनरेटेड आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित (Circulate) हो गईं, जिसके बाद उन्होंने FIR दर्ज कराई और डिजिटल उत्पीड़न को सामान्य मानने की प्रवृत्ति के खिलाफ आवाज उठाई। यदि आप उनके बारे में नहीं जानते, तो यकीनन आप भी वही सवाल करेंगे जो मैंने किया—कौन हैं सीमा आनंद?

सीमा आनंद एक लेखिका (Writer), प्रोफेशनल स्टोरीटेलर और माइथोलॉजी एक्सपर्ट हैं। वह मनोविज्ञान और कामसूत्र जैसे प्राचीन भारतीय ग्रंथों का संदर्भ लेकर रिश्तों और यौन स्वास्थ्य (Sexual Health) पर चर्चा करती हैं।
इसे भी पढ़ें- कौन हैं मेघा अग्रवाल, जिन्होंने मीशो की ग्रोथ में निभाई बड़ी भूमिका? अब भारी-भरकम सैलरी छोड़ने का लिया फैसला
सीमा आनंद की चर्चा हाल के दिनों में विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच तेजी से बढ़ी है। वह सोशल मीडिया पर रिश्तों, इंटीमेसी और 'सेल्फ लव' जैसे विषयों पर खुलकर सलाह देती हैं। वह तब और अधिक चर्चा में आईं जब उनके खिलाफ डिजिटल उत्पीड़न का मामला सामने आया। उन्होंने इस उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से स्टैंड लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनके इस साहसी कदम और इस उम्र में उनके आत्मविश्वास ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया।

सीमा आनंद ने 'The Arts of Seduction' और हाल ही में 'Speak Easy' जैसी चर्चित किताबें लिखी हैं। इन किताबों में उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान का उपयोग करते हुए यह समझाने की कोशिश की है कि रिश्तों में संवाद और सम्मान कितना महत्वपूर्ण है। उनके 'The Art of Seduction' विषय पर दिए गए TED Talk को लाखों बार देखा जा चुका है।
वह अक्सर अपने वीडियो में कहती हैं कि उम्र केवल एक संख्या है और वह अपनी जड़ों व संस्कृति से जुड़कर आधुनिक समस्याओं का समाधान खोजने में विश्वास रखती हैं।
इसे भी पढ़ें- India's Youngest Pilot: 18 साल की समायरा हुल्लूर ने आसमान छूकर रचा इतिहास, बनीं देश की सबसे युवा कमर्शियल पायलटों में से एक
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Instagram account seema anand
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।