herzindagi
alina amir mms video truth

Alina Amir Leak MMS Video: कौन है पाकिस्‍तान की अलीना आमिर ? क्‍या आप भी कर रही हैं उसका पर्सनल वीडियो सर्च...रुक जाएं! लिंक पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी

अलीना आमिर लीक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मची हलचल के बीच जानें पूरा सच। क्या 5 मिनट 24 सेकंड का वायरल वीडियो वाकई पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर अलीना आमिर से जुड़ा है या यह डीपफेक और फेक क्लिप्स का मामला है? इस आर्टिकल में जानें अलीना आमिर कौन हैं, उनका बयान क्या है और ऐसे वायरल MMS लिंक पर क्लिक करने से आपको किस तरह का नुकसान हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 21:14 IST

अगर आप गूगल पर अलीना आमिर लीक वीडियो सर्च करेंगी, तो आपको दर्जनों ऐसे लिंक दिखाई देंगे, जो एक कथित आपत्तिजनक वीडियो तक ले जाने का दावा करते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर जबरदस्त चर्चा है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अलीना आमिर कौन हैं, जो अचानक सुर्खियों में आ गई हैं।

लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि करीब 5 मिनट 25 सेकंड के जिस वायरल वीडियो की बात हो रही है, उसमें नजर आने वाली महिला क्या वाकई अलीना आमिर ही हैं या फिर यह किसी और को बदनाम करने की कोशिश है। ऐसे में चलिए, इस वायरल दावे से जुड़ी सच्चाई को समझते हैं और आपके मन में चल रहे सवालों का जवाब साफ-साफ जानते हैं।

कौन है Alina Amir?

पाकिस्‍तान की फेमस इंफ्लूएंसर्स की लिस्‍ट में एलीना आमिर का नाम टॉप पर आता है। अलीना आमिर एक डिजिटल क्रिएटर और टिकटॉकर हैं। अगर आप इंस्‍टाग्राम पर उनका पेज देखेंगी, तो उनके 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स की लिस्‍ट में आपको कई सेलिब्रिटीज नजर आएंगे। अलीना का नाम पहली बार चर्चा में नहीं आया है। पहले भी वह काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। दरअसल, अलीना को बॉलीवुड फिल्‍मों के आइकॉनिक डायलॉग्‍स पर रील बनाने का शौक है और उनके यह रील्‍स फॉलोअर्स को बहुत अधिक पसंद भी आते हैं। इसके अलावा अलीना पाकिस्‍तान के कई फैशन शोज का हिस्‍सा भी रह चुकी हैं और उनकी अच्‍छी खासी फैन फॉलोविंग है।

अलीना आमिर के लीक वीडियो में क्‍या है?

भारत के बाद अब पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान से भी बीते दिनों कई सारी टाइमस्‍टैम्‍प वीडियो से वहां की उभरती इंफ्लूएंसर्स और एक्‍ट्रेसेस के नाम जोड़े जा चुके हैं। यह डीपफेक जैसा ही मामला है, जिसमें किसी के शरीर में किसी का चेहरा लगाकर मॉर्फिंग कर दी जाती है। AI के आने के बाद से यह काम और भी ज्‍यादा असान हो गया है। अलीना के वीडियो में उनका ही एक वीडियो को एडिट किया गया है और उसमें उनकी शक्‍ल से मिलता जुलता लड़की का चेहरा लगा दिया गया है, जो वीडियो में धुंधला नजर आ रहा है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अलीना नके इस वीडियो में अपनी मौजूदगी से इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Splitsvilla X4 Sakshi Shrivas MMS Video Leak: स्प्लिट्सविला के फेमस कपल जस्टिन डी'क्रूज और साक्षी श्रीनिवास का लीक वीडियो फेक है या रियल ? पूरा सच जानिए

leaked private video internet

अलीना आमिर का बयान

अलीना आमिर ने इस वायर वीडियो में खुद के होने की दावेदारी को खारिज कर दिया है। एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में उन्‍होंने इस बारे में बात करते हुए कहा है, "मुझे नहीं समझ में आता है कि लोग कैसे किसी को बदनाम करने के लिए इस तरह के वीडियोज बनाकर वायरल कर देते हैं। यह अच्‍छी बात है कि ऑरिजनल वीडियो मेरे पास है, जिसे दिखाकर मैं साबित कर पा रही हूं कि वायरल हो रहा वीडियो डीपफेक है। मैं बताना चाहती हूं कि जो भी मुझे बताएगा कि इस गंदी हरकेत के पीछे कौन है, उसे मैं अपनी तरफ से अच्‍छा पैसा इनाम में दूंगी। मेरी फेमिली पढ़ी लिखी है इसलिए मुझे इस वायरल वीडियो से ज्‍यादा फर्क नहीं पड़ा, मगर और महिलाओं, जिनकी फैमिली अंडरस्‍टैंडिंग नहीं है, उन्‍हें इस तरह के वीडियो से बहुत दिक्‍कत हो सकती है।"

Viral Video के लिंक पर क्लिक करने से क्‍या होगा?

इस वायरल वीडियो पर क्लिक करते ही आप किसी अडल्‍ट साइट पर पहुंच सकते हैं, जहां अपने क्लिक्‍स को बढ़ाने के लिए ऐसी सामग्री आपको पेश की जाएगी, जिसके देखना उचित नहीं होगा। वहीं कुछ लिंक्‍स आपको अलीना आमिर के फेक वीडियो पर ले जाएंगे। वहीं कुछ लिंक्‍स ऐसे भी मिलेंगे, जिन पर क्लिक करते ही आपका फोन हैंग हो जाएगा या फिर आपकी पर्सनल डीटेल लीक हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- 3 Minute 24 Second Viral Video: कौन है Arohi Mim? प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद इस बांगलादेशी इंफ्लूएंसर का जोड़ा जा रहा है नाम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alina Amir (@alinaamiirr)

 

तो देखा जाए तो हर तरह से नुकसान लिंक पर क्लिक करने वाले का ही है। इसलिए ऐसे भड़काऊ कैप्‍शन वाले लिंक्‍स पर क्लिक करना सही नहीं होगा। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या वायरल वीडियो में दिख रही महिला अलीना आमिर ही हैं?
इस बात की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला वास्तव में अलीना आमिर ही हैं।
ऐसे वायरल वीडियो लिंक पर क्लिक करना कितना सुरक्षित है?
इस तरह के वायरल लिंक अक्सर फर्जी या भ्रामक होते हैं और इनमें साइबर फ्रॉड या मैलवेयर का खतरा भी हो सकता है
किसी के नाम से आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना अपराध है या नहीं?
बिना पुष्टि के किसी व्यक्ति की पहचान जोड़कर आपत्तिजनक कंटेंट फैलाना कानूनन अपराध हो सकता है और इससे गंभीर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।