
Lalitha Viral MMS Video Link आजकल गूगल सर्च पर बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, लिंक पर लिखा कैप्शन लोगों को इतना ज्यादा अट्रैक्ट कर रहा है कि लोग बिना इस पर बटन दबाए रह नहीं पा रहे हैं और बाद में पछता रहे हैं। इस वीडियो लिंक के तार तेलंगाना के करीमनगर से जुड़े हुए हैं। जनवरी 2026 में ललिता हनीट्रैप मामला सामने आया था, जिसमें एक ललिता नाम की महिला और उसके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था क्योंकि इन दोनों ने मिलकर 100 से भी अधिक लोगों को ब्लैकमेल करने वाले कॉल किए थे।
अब ललिता के नाम का फायदा साइबर अपराधी कर रहे हैं और लोगों को एक ऐसे वीडियो लिंक की तरफ आकर्षित करने का काम कर रहे हैं, जिस पर क्लिक करते ही कोई भी बरबाद हो सकता है। चलिए हम आपको ललिता वायरल एमएमएस वीडियो लिंक के बारे में सारी जानकारी देते हैं।
Lalitha Viral MMS Video Link एक फर्जी लिंक है। इस पर क्लिक करते ही आपका फोन हैंग हो सकता है। सबसे बड़ा धक्का तो आपको तब लगेगा, जब मोबाइल पर मौजूद आपकी पर्सन डीटेल्स चोरी होने लग जाएंगी। साइबर अपराधी इस वीडियो लिंक पर बहुत ही उकसाने वाला कैप्शन लिखकर आपको अपने जाल में फंसा सकते हैं और आपको साइबर क्राइम का शिकार बना सकते हैं।

जिस महिला का नाम इस वीडियो लिंक से जोड़ा जा रहा है, वह तिलंगाना की रहने वाली है। सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए ललिता अमीर लोगों से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसा लेती थी। कई बार वीडियो चैट, तो कई बार अपने फ्लैट में लोगों को बुलाकर उनके साथ निजी पलों के वीडियो बनाती थी। ललिता के साथ गलत काम में उसका पति भी लिप्त था। वह ललिता और कस्टमर का वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था, फिर दोनों लोग वीडियो के दम पर कस्टमर को ब्लैकमेल करते थे। पुलिस को जब इस मामले की खबर हुई, तो उन्होंने दोनों मीया-बीवो धर दबोचा और इस केस को नाम दिया 'ललिता हनीट्रैप'।
इस वीडियो लिंक पर क्लिक करते ही आपका फोन हैंग हो जाएगा। आपके फोन में अलग सी वाइब्रेशन हो सकती है। फोन की स्क्रीन ब्लैक हो सकती है। आप फोन रीबूट मोड पर जा सकता है। इतना ही नहीं, आपके फोन से आपका पर्सनल डाटा चोरी हो सकता है। आपके पासवर्ड हैकर्स के पास जा सकते हैं और अकाउंट से पैसे अपने आप निकल सकते हैं।
तो थोड़ा सावधान रहें और हैर्क्स के जाल में न फंसे। Lalitha Viral MMS Video Link जैसा कोई भी भरमाने वाला लिंक आपको दिखे तो उस पर भूल से भी क्लिक मत करिएगा। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।