
स्प्लिट्सविला X4 के जस्टिन डी'क्रूज और साक्षी श्रीनिवास बीते दिनों चर्चा में थे। वजह उनकी रिलेशनशिप नहीं बल्कि एक लीक वीडियो है, जिसे उनके निजी पलों का MMS बताया गया और अचानक ही यह कपल लाइमलाइट में आ गया।
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और लीक एमएमएस वीडियो की बाढ़ सी आ गई है। गूगल सर्च पर बस आप एक बार एमएमएस की-वर्ड डाल कर देखिए, आपको एक नहीं दर्जनों ऐसे वीडियो मिल जाएंगे। मगर सवाल यह उठता है कि क्या यह वाकई रियल हैं या बस अटेंशन और व्यूज पाने के लिए लोग जबरदस्ती लोगों को बदनाम करने पर तुले हुए हैं।
चलिए हम आपको जस्टिन डी'क्रूज और साक्षी श्रीनिवास के वीडियो का सच बताते हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगी।
रियालिटी शो स्प्लिट्सविला X4 में कंटेस्टेंट रह चुके डी'क्रूज और साक्षी श्रीनिवास को शो के दौरान ही एक दूसरे से प्यार हो गया था और दोनों ही शो के फेमस कपल बन गए थे। दोनों अपने रिलेनशिप को लेकर काफी हाइलाइटेड भी रहे, मगर अचानक ही वर्ष 2026 की शुरुआत में दोनों के एक वीडियो में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दियो। इस वीडियो में जो कैप्शन था वह बेहद चौकाने वाला था। कहीं इस वीडियो के लिंक पर Leak Video लिखा था तो कहीं MMS Video लिखा नजर आ रहा था।

जिस MMS वीडियो की हम चर्चा कर रहे हैं, उसके लिंक को खोलने पर जो सामने आता है वह है शर्ट लेस जस्टिन, जो साक्षी से नॉर्मल किसी विषय पर बातचीत कर रहे हैं। वीडियो देखने में पुराना लग रहा है और किसी बड़े वीडियो की छोटी सी क्लिप प्रतीत हो रहा है। इस वीडियो में कुछ भी ऐसा नहीं है, जिसे हम अडल्ट कंटेंट कह सकें। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा चर्चा हो चुकी है कि इसे लेकर बीते दिनों जस्टिन डी'क्रूज और साक्षी श्रीनिवास को खुद बताना पड़ा कि उनका कोई भी एमएमएस वीडियो लीक नहीं हुआ है और बस एक भड़काऊ कैप्शन से लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।
View this post on Instagram
तो इस तरह के वीडियो से सावधानी बनाकर रखें क्योंकि यह न केवल किसी की छवि खराब करने वाले हो सकते हैं बल्कि इन वीडियो लिंक से आपको भी नुकसान पहुंच सकता है। जानकारी अच्छी लगी हो तो वीडियो को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।