
MMS Video Leak का मामला अक्सर किसी भी फेमस स्टार के करियर के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है। एक पर्सनल वीडियो का लीक हो जाना न सिर्फ उनकी प्रोफेशनल इमेज को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पर्सनल लाइफ पर भी सवाल खड़े होने लगते हैं। इन फेमस इन्फ्लुएंसर्स की प्राइवेट वीडियो लीक होने का मामला कितना सच है और कितना झूठ इसकी किसी को पुख्ता जानकारी नहीं, फिर भी कुछ यूजर्स ऐसी वीडियो को इन्फ्लुएंसर्स के साथ जोड़कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हैं। ऐसे कई इन्फ्लुएंसर्स हैं, जिन्हें आज भी इन कंटेट की वजह से कमेंट में तरह-तरह की बातें सुननी पड़ती है। इन्फ्लुएंसर्स की तरफ से बयान भी जारी किया गया था कि वीडियो फेक है और वीडियो में नजर आ रही लड़की वह नहीं है, लेकिन इसके बाद भी लोग इस तरह की बातें करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम उन इंफ्लूएंसर के बारे में विस्तार जानकारी देंगे।
सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर की पर्सनल वीडियो की सच्चाई क्या है, इसके बारे में कपल कई बार वीडियो में बता चुका है। हालांकि, इसके बाद भी लोग उनकी वीडियो पर भद्दे कॉमेंट करने से नहीं थकते। कपल इस वीडियो को फेक बताया था और कहा था कि लोग जानकर ऐसी वीडियो के साथ उनका नाम जोड़ रहे हैं। कोई उन्हें बदनाम करना चाहता है, इसलिए इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं। हालांकि, अभी भी कई बार उनके कॉमेंट में अजीब तरह के कॉमेंट पढ़ने को मिल जाते हैं। यह मामला सिर्फ सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर तक सीमित नहीं है, बल्कि कई इन्फ्लुएंसर और पब्लिक फिगर ऐसी ही स्थिति का सामना कर चुके हैं।
View this post on Instagram
'कच्चा बादाम' फेम इन्फ्लुएंसर का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो का मामला सामने आया था। इस वीडियो के वायरल होने की खबर के बाद, इन्फ्लूएंसर ने साफ कहा था कि वीडियो में वह नहीं है। हालांकि, कुछ यूजर्स जानबूझकर उनकी हर वीडियो में भद्दे कॉमेंट कर रहे थे और वीडियो को जोड़कर देख रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने व करियर पर असर पड़ने की बात कही थी। आज भी इस विवाद की वजह से उन्हें कई बार सुनना पड़ जाता है। इस केस के बाद उन्होंने FIR दर्ज कराई, कई मीडिया पोर्टल्स और YouTube चैनलों के खिलाफ मानहानि का केस भी दायर किया था।
इसे भी पढे़ं- 19 Minute Viral Video में नजर आ रही लड़की Sweet Zannat नहीं, जानें क्यों वायरल वीडियो से जुड़ रहा है इस इनफ्लुएंसर का नाम?
साल 2024 में सोशल मीडिया पर सोना डे की एक कथित एमएमएस वीडियो लीक की बात कही जा रही थी। तब उन्होंने भी खुलकर इस बारे में बात कही थी। हालांकि, सोना ने इसे पूरी तरह से फेक बताया है। तब उन्होंने अपने बयान में कहा था कि यह मैं नहीं हूं और यह वीडियो केवल मुझे बदनाम करने के लिए बनाया जा रहा है। यह सिर्फ एक एडिट किया गया वीडियो है। उन्होंने यह भी कहा था कि वीडियो में दिख रही महिला बांग्लादेशी है। उस समय वीडियो को लेकर कई लोगों के मन में सवाल उठे और अटकलें लगाई जाने लगीं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- viral video
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।