
प्राइवेट वीडियो लीक मामला हर तरफ से आपको सुनने को मिल रहा होगा। हैरानी वाली बात यह है कि ज्यादातर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को इसका निशाना बनाया जा रहा है। हालात, ऐसे हो गए हैं कि कई मामलों में लोग जानबूझकर महिलाओं को बदनाम करने के लिए उनकी फेक वीडियो बना रहे हैं और उन्हें वायरल करने लगे हैं। AI जितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसके फायदे के साथ-साथ नुकसान भी देखने को मिल रहे हैं। अब फेक वीडियो और फेक फोटो क्रिएट करना इतना आसान हो गया है कि इसमें असली-नकली की पहचान करना भी मुश्किल होने लगा है। हाल ही, में आपने पाकिस्तानी टिकटॉकर फातिमा जटोई का पर्सनल वीडियो लीक मामला सुना होगा, लेकिन अब एलीना आमिर और टिकटॉकर इम्शा रहमान की वीडियो लीक मामले पर भी चर्चा होने लगी हैं। कौन हैं यह टिकटॉकर और इन वायरल वीडियो का क्या है सच, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
6 Minutes 39 Seconds Video मामला पाकिस्तान की फेमस टिकटॉकर फातिमा जटोई से जोड़ा जा रहा है। कथित वीडियो को लोग इस टाइमस्टैम्प के साथ सर्च कर रहे हैं। इंस्टाग्राम से लेकर हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को फातिमा से जोड़ा जाने लगा, जिससे खुद टिकटॉकर भी परेशान हो गई।
एलीना आमिर भी पाकिस्तान की ही रहने वाली हैं। वह भी फेमस इन्फ्लुएंसर और टिकटॉकर हैं। उनका नाम भी कथित 5 मिनट 24 सेकंड की एक प्राइवेट MMS के साथ जोड़ा जा रहा है। वीडियो की क्या सच्चाई है, किसी को भी नहीं पता, लेकिन फिर भी यूजर्स लगाता उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कॉमेंट कर रहे हैं। ऐसे में बढ़ते विवाद को देखते हुए, उन्हें भी आखिर आवाज उठानी पड़ी है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें- 19 Minute Viral Video से जोड़ा जा रहा कई लड़कियों का नाम, जानें किसी की पर्सनल वीडियो Leak करने पर क्या है सजा का प्रावधान?
इम्शा भी पाकिस्तान की ही फेमस टिकटॉक स्टार है। उनका भी वीडियो इस समय सर्च किया जाने लगा है। हालांकि, यह मामला साल 2024 का बताया ज रहा है, जब उनकी प्राइवेट वीडियो लीक का भी दावा किया गया था। हालात, ऐसे थे कि उनको हर तरफ से लोगों से तरह-तरह के ताने सुनने पड़े थे। निजी वीडियो के कई स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसलिए, परेशान होकर उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट कर दिया था।

ध्यान दें, तीनों ही इन्फ्लुएंसर्स सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा फेमस है। हर प्लेटफार्म पर मिलियन में फॉलोअर्स हैं और व्यूज भी अच्छे आते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकती हैं कि इस तरह की अफवाह उड़ाकर उनकी इमेज खराब करना किसी के लिए कितना आसान होगा।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- viral video, pakistani tiktoker
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।