
बीते तीन महीनों में MMS और कथित प्राइवेट वीडियोज ने इंटरनेट और गूगल सर्च पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। इसकी शुरुआत 19 मिनट के वायरल वीडियो से हुई, जिसने देखते ही देखते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद 3 मिनट 24 सेकंड के एक और प्राइवेट वीडियो के लीक होने से जुड़ी चर्चाएं सामने आने लगीं। इन सभी मामलों में किसी न किसी महिला का नाम जोड़कर दावे किए जा रहे हैं, जिससे जिज्ञासा और अफवाहें और बढ़ गई हैं।
हालांकि, सच्चाई यह है कि इनमें से कई वीडियोज सिर्फ क्लिकबिट साबित हुए हैं, जबकि कुछ को AI जनरेटेड बताया जा रहा है। 19 मिनट और पायल गेमिंग वायरल वीडियो के बाद मानो ऐसे लीक्ड प्राइवेट वीडियोज की बाढ़ ही आ गई हो। सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में नए-नए टाइम-स्टैम्प वाले वीडियोज के दावे सामने आ रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि बीते पांच महीनों में इस तरह के कितने वायरल दावे चर्चा में आए हैं और उनमें से कितने सच थे।
क्योंकि फेमस नाम लोगों का ध्यान तुरंत खींचते हैं। जैसे ही किसी सेलिब्रिटी या सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का नाम जुड़ता है, लोग बिना सोचे-समझे लिंक पर क्लिक कर देते हैं। यही स्कैमर्स का सबसे बड़ा हथियार होता है, उत्सुकता और सनसनी।
हां। आप ऐसे लिंक की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल या संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं ताकि दूसरों को नुकसान न हो।
आपको आजकल कुछ सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर इस तरह की चीजें देखने को मिल जाएंगी। सेम पैटर्न में लिंक्स को डाला जा रहा है और उनके साथ यह आकर्षित करने वाली लाइने लिखी जा रही हैं, मगर जब आप इन लिंक्स पर क्लिक करते हैं, तब सबसे ज्यादा डर आपकी पर्सनल डीटेल्स के लीक होने का होता है।
MMS का पूरा नाम Multimedia Messaging Service होता है। MMS वीडियो ऐसे छोटे वीडियो क्लिप होते हैं, जिन्हें पहले मोबाइल फोन के ज़रिए मैसेज के माध्यम से भेजा जाता था। इसमें वीडियो, फोटो और ऑडियो फाइल शामिल हो सकती थीं। स्मार्टफोन और इंटरनेट के आने से पहले लोग MMS के जरिए वीडियो शेयर करते थे।
कुछ दिन पहले ही की ही खबर है, जब लोकप्रिय पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर इम्शा रहमान एकदम से चर्चा का विषय बन गईं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक प्राइवेट वीडियो से उनका नाम जोड़ा जाने लगा। हालांकि, इम्शा ने इस वीडियो में अपनी उपस्थिति को पूरी तरह से नकार दिया था। इस विवाद के बाद इम्शा ने इंस्टाग्राम को हमेशा के लिए टाटा-बाय कह दिया।
साल के पहले ही महीने के 15 दिन ही बीते थे कि पाकिस्तानी की टिकटॉकर फातिमा जटोई के निजी MMS वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया । इसमें कथित तौर पर 18 साल की इस इंफ्लूएंसर के बहुत ही प्राइवेट चीजों को दिखाया गया। इंटरनेट पर फातिमा जटोई ओरिजिनल वीडियो के नाम से यह बहुत फेमस भी हुआ। हालांकि, इसे बाद में साइबर ट्रैप बताया गया। वीडियो के लिंक पर क्लिक करने पर कोई भी वीडियो नहीं मिलता था, जो मिलता था वो AI जनरेटेड था।

जनवरी 2026 में ही Marry Umair Viral Video के नाम से भी एकदम से कई पोस्ट इंटरनेट पर वायरल होने लगी। एक नया MMS वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ जो 7 मिनट 11 सेकंड का था। इस वीडियो में पाकिस्तान की ही मैरी अस्तर और उमैर नाम के लड़का लड़की थे, जिनके प्राइवेट पलों को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया थ। हालांकि, बाद में पता चला कि यह भी एक तरह का साइबर ट्रैप था और लिंक पर क्लिक करने पर कोई वीडियो नहीं दिख रहा था। ऐसे लिंक्स को केवल इस लिए क्रिएट किया जाता है, ताकि आपके बैंक डिटेल्स को चोरी किया जा सके।
यह भी पढ़ें- Intimate Video के अलावा सोशल मीडिया पर शेयर न करें ये 5 चीजें, पड़ सकते हैं लेने के देने
केवल ऊपर बताए गए वीडियो ही नहीं, और भी कई प्राइवेट वीडियो और एमएमएस हैं, जो बीते दिनों सोशल मीडिया पर लीक हुए। इन सभी की जानकारी हम आपको समय-समय पर देते रहेंगे। जानकारी अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।