herzindagi
fatima jatoi private video leak

6 Minutes 39 Seconds Fatima Jatoi Viral MMS Video: 'मेरा मन कर रहा है कि मैं 30 मंजिल से नीचे कूद जाऊं ...बस यह एक चीज रोक लेती है मुझे' , जानें फातिमा जटोई की कहानी, Private Video Leak मामले से जुड़ रहा है नाम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 6 Minutes 39 Seconds Fatima Jatoi Viral MMS Video की पूरी कहानी जानें। जानिए कौन हैं पाकिस्तानी टिकटॉकर फातिमा जटोई, कैसे उनके नाम से AI-जनरेटेड फेक प्राइवेट वीडियो जोड़ा गया और इस वायरल ट्रेंड के पीछे की सच्चाई क्या है। साथ ही पढ़ें, प्राइवेट वीडियो लीक या फेक वीडियो वायरल होने पर कानूनी और साइबर सुरक्षा के जरूरी कदम।
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 20:49 IST

जब से टाइम स्‍टैम्‍प वाले वीडियोज के वायरल होने का ट्रेंड चला है, तब से ऐसे दर्जन भर से भी ज्‍यादा वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। पहले भारत में ही इस ट्रेंड को देखा गया और अब पड़ोसी देश पाकिस्‍तान से भी ऐसे कई वीडियोज के वायरल होने की खबरें आ रही हैं। आजकल पाकिस्‍तान के गूगल ट्रेंड में 6 मिनट 39 सेकंड वायरल वीडियो कीवर्ड बहुत ट्रेंड कर रहा है और इस Private Leak Video से फातिमा जटोई का नाम जोड़ा जा रहा है। इंस्‍टाग्राम, ट्विटर और टिकटॉक, हर प्‍लैटफॉर्म पर यह लीक्‍ड वीडियो उपलब्‍ध है और गूगल पर भी लोग इस वीडियो को सबसे ज्‍यादा तलाश कर रहे हैं। आखिर कौन हैं फातिमा जटोई और कैसे उनका नाम इस प्राइवेट वीडियो से जुड़ गया? चलिए जानते हैं -

कौन है Fatima Jatoi?

फातिमा जटोई एक बहुत फेमस पाकिस्‍तानी टिकटॉकर हैं। बीते दिनों अचानक ही लोग सोशल मीडिया पर उनसे Original MMS Video Link मांगने लगे। इस बात से परेशान हो, उन्‍होंने ऐसे किसी वीडियो को गूगल पर सर्च करना शुरू किया, जो उनके नाम से जोड़ा जा रहा हो। सर्च करने पर उन्‍हें 6 मिनट 39 सेकंड वायरल वीडियो कीवर्ड के बारे में पता चला। जब वीडियो लिंक पर क्लिक किया तो वह दंग रह गईं क्‍योंकि यह वीडियो पूरी तरह फेक था। पाकिस्‍तान मीडिया को दिए एक इंटरव्‍यू में फातिमा ने बताया, "पहली बार जब वीडियो का लिंक क्लिक किया, तब ही समझ गई थी कि यह AI से बनाया गया है। मेरा मना हुआ कि मैं अपनी बिल्डिंग के 30वें माले से कूद जाऊं, मगर मेरा परिवार सबसे बड़ा मेरा सपोर्टर रहा। मेरे नाम से जो भी वीडियो आया है, वह पूरी तरह से फेक है। इस वीडियो में मैं नहीं हूं।"

MMS Viral Video Link पर क्लिक करने से क्या नुकसान हो सकता है?

MMS Viral Video Link पर क्लिक करने से मोबाइल को गंभीर नुकसान हो सकता है। ऐसे लिंक खोलते ही फोन हैंग होने लगता है, स्क्रीन ब्लैक हो सकती है या डिवाइस अपने आप रीस्टार्ट होने लगता है। कई बार बिना जानकारी के मोबाइल में वायरस, मालवेयर या स्पाइवेयर इंस्टॉल हो जाता है, जो फोन की स्पीड धीमी कर देता है। इसके साथ ही पर्सनल डाटा, पासवर्ड और बैंक डिटेल्स हैक होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

क्या यह वीडियो AI जनरेटेड है?

फातिमा जटोई के अनुसार, वीडियो AI टेक्नोलॉजी की मदद से बनाया गया है और इसका मकसद सिर्फ लोगों को गुमराह करना है।

यह भी पढ़ें- 7 Minute 11 Second Viral MMS Video पर क्लिक करते ही आपके साथ हो सकता है कुछ ऐसा, जिसकी नहीं की होगी आपने कभी कल्‍पना, जानें क्‍या है वीडियो की सच्‍चाई

Fatima Jatoi Viral Video 2026

6 minutes 39 seconds वायरल वीडियो में क्‍या है ?

6 मिनट 39 सेकंड वायरल वीडियो में एक महिला के प्राइवेट पलों को दिखाया गया है। महिला की शक्‍ल पाकिस्‍तानी टिकटॉकर फातिमा जटोई से मिल रही है। कहीं-कहीं तो इस वीडियो लिंक पर क्लिक करने से एक अडल्‍ट साइट खुल जाती है, वहीं दूसरी तरफ कुछ स्‍कैमर्स भी अब इस टाइमस्‍टैम्‍प वीडियो को ब्रांड की तरह इस्‍तेमाल कर रहे हैं और क्लिकबिट लिंक्‍स बनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 3 Minute 24 Second Viral Video: कौन है Arohi Mim? प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद इस बांगलादेशी इंफ्लूएंसर का जोड़ा जा रहा है नाम

कोई प्राइवेट वीडियो लीक होने पर सबसे पहले क्‍या करें?

अगर किसी व्यक्ति का कथित प्राइवेट वीडियो लीक होने की बात सामने आती है, तो घबराने के बजाय इन जरूरी कदमों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए:

  • सबसे पहले खुद को संभालें। सोशल मीडिया पर चल रही हर बात सच नहीं होती, इसलिए बिना पुष्टि किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें।
  • ऐसे लिंक अक्सर फेक, AI-जनरेटेड या स्कैम हो सकते हैं। इन्हें खोलने से आपके फोन या डेटा को नुकसान हो सकता है।
  • अगर आपके नाम से वीडियो जोड़ा जा रहा है, तो पोस्ट, लिंक, स्क्रीनशॉट और मैसेज के सबूत संभालकर रखें। आगे कानूनी कार्रवाई में ये मददगार होते हैं।
  • इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कंटेंट को तुरंत www.cybercrime.gov.in पर या 1930 नंबर पर तुरंत रिपोर्ट करें ताकि उसे हटाया जा सके।
  • साइबर क्राइम सेल या नजदीकी पुलिस स्टेशन में कानूनी कार्रवाई के लिए साइबर सेल में FIR दर्ज कराएं। यह 66E और 67/67A के तहत एक गंभीर अपराध है।
  • बिना सहमति के लीक हुई तस्वीरों को हटाने के लिए StopNCII.org का उपयोग करें।
  • यदि वीडियो सर्च में आ रहा है, तो Google Remove Personal Information tool का उपयोग करें। इस के Results about you पर जाएं और अपने से जुड़े जो वीडियो आपको हटाने है उसके लिए रिक्‍वेस्‍ट डालें।

यह भी पढ़ें- Arohi Mim 3 Minute 24 Second Viral Video के लीक होने के बाद फिर उठ रहे सवाल, 3 महीनों में हो गए इतने प्राइवेट वीडियो लीक

viral

याद रखें, फेक या लीक वीडियो का शिकार होना आपकी गलती नहीं है। सही जानकारी, कानूनी कदम और मानसिक मजबूती से ही ऐसे हालात का सामना किया जा सकता है। तो अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
ऐसे वायरल वीडियो लिंक पर क्लिक करना सुरक्षित है या नहीं?
नहीं, ऐसे लिंक अक्सर फेक, स्कैम या मैलवेयर से जुड़े हो सकते हैं। इन्हें खोलने से फोन और निजी डेटा को नुकसान पहुंच सकता है।
किसी के नाम से फेक वीडियो वायरल हो जाए तो क्या करना चाहिए?
सबसे पहले घबराएं नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें और जरूरत पड़े तो साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
MMS Viral Video Links से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ऐप्स को अपडेट रखें और किसी भी वायरल दावे की पहले जांच करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।