
19 मिनट के वायरल वीडियो के बाद अब सोशल मीडिया और गूगल सर्च पर 3 मिनट 24 सेकेंड नाम का एक और वीडियो तेजी से सुर्खियों में आ गया है। सोशल प्लेटफॉर्म्स पर दावा किया जा रहा है कि यह किसी महिला का प्राइवेट वीडियो है, जो कथित तौर पर लीक हुआ है। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो से जुड़े कीवर्ड्स को सर्च कर रहे हैं और अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।
इस वायरल चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला बांग्लादेश की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरोही मीम हो सकती हैं। हालांकि, अब तक इस दावे की पुष्टि किसी भी आधिकारिक या भरोसेमंद स्रोत द्वारा नहीं की गई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रही महिला वास्तव में कौन है। लेकिन वायरल चर्चाओं और अफवाहों के चलते आरोही मीम का नाम इस कथित लीक वीडियो से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले यह समझना जरूरी है कि आरोही मीम कौन हैं और आखिर किन वजहों से उनका नाम इस मामले से जोड़ा जा रहा है।
नहीं, ऐसे लिंक अक्सर फेक, स्कैम या मैलवेयर से जुड़े हो सकते हैं। इन्हें खोलने से फोन और निजी डेटा को नुकसान पहुंच सकता है।
हां, MMS Viral Video Link से पर्सनल डाटा चोरी होने का पूरा खतरा रहता है। ऐसे फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में मालवेयर या स्पाइवेयर इंस्टॉल हो सकता है, जो चुपचाप आपके फोन की जानकारी एक्सेस करने लगता है। इससे आपके कॉन्टैक्ट्स, फोटो, वीडियो, ई-मेल, OTP, सोशल मीडिया और बैंकिंग ऐप्स के पासवर्ड हैकर्स तक पहुंच सकते हैं। कई मामलों में साइबर अपराधी इस डाटा का इस्तेमाल फ्रॉड, ब्लैकमेलिंग या बैंक अकाउंट से पैसे निकालने के लिए भी करते हैं।
दोनों ही वीडियो फर्जी क्लिकबिट ट्रेंड का हिस्सा हैं। इनमें टाइमस्टैम्प का इस्तेमाल कर लोगों की जिज्ञासा बढ़ाई जाती है, जबकि अंदर कोई असली वीडियो नहीं होता।
यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। किसी स्कैमर ने फर्जी कीर्वड्स के साथ एक क्लिकबिट लिंक तैयार किया, जिसके अंदर वीडियो न होकर मालावेयर्स हैं, जो आपकी पर्सनल डीटेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आरोही का नाम इस वीडियो के साथ इसलिए जोड़ दिया गया क्योंकि वह बांगलादेश की एक उभरती हुई इंफ्लूएंसर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोही मीम बांग्लादेश की एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह अपने देश में उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल के रूप में पहचान बना चुकी हैं। आरोही को टिकटॉक पर बनाए गए वीडियो से खास लोकप्रियता मिली, जहां उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
इसके अलावा, वह कई टीवी नाटकों और म्यूजिक वीडियोज़ में भी नजर आ चुकी हैं। आरोही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मुख्य रूप से फैशन और एक्टिंग से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनकी जबरदस्त मौजूदगी है, जहां उन्हें करीब 1.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

इंटरनेट से इस वीडियो को लीक किया जा चुका है। अब आप यदि गूगल सर्च पर 3 मिनट 24 सेकंड वीडियो डालेंगे, तो शायद आपको आरोही की AI जेनेरेटेड वीडियो ही मिलेंगे, कुछ वीडियों में आरोही को प्राइवेट अवस्था में दिखाया जा रहा है, तो किसी में वह कुछ और करती हुई नजर आ रही हैं, जो केवल प्राइवेसी में ही किया जा सकता है। 19 मिनट और 40 मिनट वीडियो के वायरल होने के बाद ही साइबर एक्सपर्ट्स बोल चुके हैं कि इस तरह के वीडियो केवल फेमस लोगों की छवि खराब करने और वीडियो के जरिए लोगों का ध्यान आकर्षित कर फर्जी साइट्स और नुकसान पहुंयाने वाले मालवेयर की ओर उन्हें खींचने का नया ट्रेंड बन चुके हैं।

MMS और उक्साने वाले वीडियो, जो आमतौर पर क्लिकबिट होते हैं, जिन्हें क्लिक करने पर यूजर या तो किसी खतरनाम साइबर स्कैम में फंस सकता है या फिर ऐसे लिंक्स किसी गलत साइट पर ले जाता है, जहां गंदी सामग्री उपलब्ध होती है।
यह भी पढ़ें- Payal Gaming Viral Private Video: वायरल वीडियो रियल है या हुई है डिजिटल छेड़छाड़? फ्री में इन तरीकों से करें पहचान

ऐसे में कहा जा सकता है कि आरोही मीम 3 मिनट 24 सेकंड का कोई भी प्रमाणित वीडियो अब इंटरनेट पर मौजूद नहीं है और यह ट्रेंड केवल यूजर्स को भ्रम में डालने का तरीका बन गया है। ऐसे में किसी भी क्लिकबिट वीडियो के जाल में न फंसें, जो किसी महिला की छवि खराब करता हो। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।