Sun Feb 15, 2026 | Updated 12:47 PM IST
herzindagi
12 minute 46 second leaked mms video

12 Minute 46 Second Leaked MMS Video का जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें

12 मिनट 46 सेकंड लीक्ड एमएमएस वीडियो के नाम पर इन दिनों इंटरनेट पर एक खतरनाक जाल फैलाया जा रहा है। वायरल कीवर्ड और भड़काऊ कैप्शन के जरिए लोगों को लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाया जा रहा है, लेकिन अंदर कोई प्राइवेट वीडियो नहीं होता। यह साइबर ठगी का नया तरीका है, जिसमें मोबाइल हैक, ओटीपी फ्रॉड और बैंक अकाउंट खाली होने का खतरा रहता है। जानिए कैसे रहें सतर्क और सुरक्षित।
Editorial
Updated:- 2026-02-15, 11:11 IST

गूगल सर्च में वायरल वीडियो की-वर्ड डालते ही 12 मिनट 46 सेकंड लीक्‍ड एमएमएस वीडियो के नाम से आपको कई सर्च देखने को मिल जाएंगी। यह की-वर्ड आजकल बहुत अधिक ट्रेंड कर रहा है और इस वीडियो पर आपको बहुत ही उक्‍साने वाले कैप्‍शन देखने को मिल जाएंगे, जिन्‍हें पढ़ते ही आपको लगेगा कि एक बार तो वीडियो को खोलकर जरूर देखना चाहिए।

आमातौर पर, इस तरह के वीडियो लिंक आपको वॉट्सऐप पर रैंडम ही किसी के नंबर से आ सकते हैं। टेलिग्राम, एक्‍स, इंस्‍टाग्राम और आपको रैंडम किसी अडल्‍ट साइट पर भी इस तरह का लिंक मिल जाएगा, जिस पर एक सजीला सा कैप्‍शन लिखा होगा और उसे देखते ही आपको लगेगा कि बार इसे खोलकर देख ही लेना चाहिए। मगर आप जैसे ही उस लिंक पर क्लिक करते हैं, वैसे ही आपके फोन पर कुछ ऐसा होता है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।

12 मिनट 46 सेकंड एमएमएस वीडियो में क्‍या है ?

इस वीडियो लिंक पर कहीं-कहीं क्लिक करने पर दो लोगों की परछाई सी नजर आ रही हैं। ऐसा भी लग रहा है कि एक ने दूसरे के मुंह को हाथ से दबाया हुआ है। इसमें कोई भी प्राइवेट वीडियो देखने को नहीं मिल रहा है। इसे बस एक टाइम स्‍टैम मिल गया है इसलिए बहुत ज्‍यादा वायरल हो रहा है और इसे क्लिक करने पर आपके साथ कोई भी बड़ा स्‍कैम हो सकता है।

वायरल एमएमएस वीडियो लिंक्‍स क्‍या दावा कर रहे हैं?

ज्यादातर पोस्ट्स, जो इस कथित लीक वीडियो को प्रमोट कर रही हैं, उसकी थंबनेल इमेज में एक छोटा वीडियो जैसा कुछ नजर आ रहा है। यह ब्‍लर भी है। इस थंबनेल इमेज में महिला है पुरुष ठीक से नहीं समझा जा सकता है, मगर 2 परछाई जैसी नजर आ रही हैं। इस तस्‍वीर के साथ ऐसा टेक्स्ट जोड़ा जाता है जो 'पूरा वीडियो' देखने का लालच देता है।

ऐसा भी देखा जा रहा है कि कई इंस्टाग्राम यूजर्स अपनी स्टोरी पर इस तहर का लिंक लगा रहे हैं। उनका अकाउंट आपको रैंडम स्‍क्रोल करने पर दिख जाएगा। जब आप उनकी स्‍टोरी पर जाएंगी तो इस तरह के वीडियो लिंक को एक अट्रैक्टिव कैप्‍शन के साथ लिख दिया जाता है। लोग देखकर इसे जब क्लिक करते हैं तो एक डाउनलोड का लिंक खुल जाता है। इसे खोलना ही आपके लिए घातक हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Lalitha Viral Leak MMS Video क्‍या है ? वीडियो पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल में होने लगेगा कुछ ऐसा...कहीं आपने तो नहीं किया सर्च

leaked mms video scam

प्राइवेट वीडियो का नहीं होता है कोई नामोनिशान

ऐसे लिंक्‍स पर लिखा तो होता है कि यह प्राइवेट वीडियोज हैं, मगर इन पर जब क्लिक करते हैं, तो अंदर प्राइवेट वीडियो का कोई भी नामोनिशान नहीं होता है। मजे की बात तो यह है कि इन सभी में जो टाइम स्‍टेम्‍प दिया गया है, उसमें किसी का लीक वीडियो नहीं है। किसी में कोई रेसिपी की बात बताई जा रही है, तो किसी में किसी के ट्रैवल ब्‍लॉग की क्लिप काटकर लगाई गई हैं। इतनी ही नहीं, कुछ में तो एआई वीडियो भी देखे को मिले हैं, जो किसी असली व्‍यक्ति के नहीं होते हैं।

लिंक पर क्लिक करने पर क्‍या हो रहा है?

हमने इस लिंक पर क्लिक करके नहीं देखा, मगर पहले भी कई टाइम स्‍टैम्‍प के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई हैं, जैसे- 9 minutes 44 seconds, 3 मिनट वाला लिंक, जिन पर लोगों ने जब क्लिक किया तो मोबाई हैंग हो गया। मोबाइल को वो दोबार ऑपरेट कर सकें, इसके लिए नए-नए डाउनलोड लिंक्‍स खुल गए। वहीं कुछ को तो ओटीपी भी आए, जिन्‍हें डालते ही उनका बैंक अकाउंट खाली हो गया। वहीं कुछ लोगों की पर्सनल डीटेल्‍स हैक हो गईं। कुछ लोगों के सोशल मीडिया हैंड को भी हैक कर लिया गया। तो कुछ मिलाकर कहा जा सकता है कि इस तरह के लिंक्‍स कितने भी सजीले कैप्‍शन के साथ आपके सामने आएं, इन पर क्लिक करने की गलती न करें। कई बार इन लिंक्‍स से किसी फेमस पर्सनालिटी का नाम भी जोड़ दिया जाएगा, मगर लिंक पर जब आप क्लिक करेंगे तो आपको कुछ भी उनसे जुड़ा नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 6 Minutes 39 Seconds Fatima Jatoi Viral MMS Video: 'मेरा मन कर रहा है कि मैं 30 मंजिल से नीचे कूद जाऊं ...बस यह एक चीज रोक लेती है मुझे' , जानें फातिमा जटोई की कहानी, Private Video Leak मामले से जुड़ रहा है नाम

तो अगर आपको भी इस तरह का कोई लिंक सोशल प्‍लैटफॉर्म पर या फिर इंटरनेट पर मिल जाए तो आपको भी सतर्क रहना है। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी महत्‍वपूर्ण जानकारी से जुड़े रहने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।