
19 Minute Viral MMS Video से लेकर 26 Minute वायरल MMS वीडियो तक सोशल मीडिया और गूगल सर्च पर आपको लाइन से कई ऐसे टाइमस्टैम्प वाले वीडियो मिल जाएंगे। इन पर क्लिक करने पर आपको आकर्षित वाले कैप्शन जैसे Original MMS, Latest Viral Video Link, Full MMS Video Link आदि लिखा मिल जाएगा। क्या आपने कभी इन पर क्लिक किया है?
आपको बता दें कि इस तरह के आकर्षक नजर आने वाले कैप्शन के साथ जो लिंक दिया गया होता है, उन पर क्लिक करने से आपको भारी नुकसान हो सकता है। हमारी टीम ने एक मोबाइल नंबर जिससे कोई भी बैंक अकाउंट अटैच नहीं था, उससे इन लिंक्स के अंदर झांकने की कोशिश की। चलिए आपको बताते हैं कि हमने क्या देखा -
बीते कुछ दिनों से लगातार हम कोई न कोई वीडियो को वायरल होता देख रहे हैं, जो किसी न किसी फेमस पर्सनालिटी के नाम से जुड़ा होता है या फिर उसमें किसी लोकप्रिय इंफ्लूएंसर के होने का दावा किया जाता है। जैसे ही कोई नया ट्रेंड आता है स्कैमर्स अलेर्ट हो जाते हैं और आपको MMS, Viral Video या See Photo जैसे लुभावने मैसेज भेजते हैं, जिसमें एक लिंक होता है। यह मैसेज आपको वॉट्सऐप, इस्टाग्राम, टेलिग्राम, टिकटॉक और अन्य साइट्स पर मिल जाएगा। इन पर लिंक के साथ-साथ लुभावना कैप्शन भी होता है। कई बार न चाहते हुए भी केवल उत्सुकता में हम उस लिंक पर क्लिक कर लेते हैं। उसके बाद मैलवेयर हमारे मोबाइल में आ जाते हैं, जो हैकर्स को हमारी पर्सनल डीटेल्स चुराने में मदद करते हैं।
MMS Viral Video Link असली है या फर्जी, यह पहचानना बेहद जरूरी है। अगर कोई लिंक बहुत सनसनीखेज कैप्शन, चौंकाने वाले दावे या तुरंत क्लिक करने की चेतावनी के साथ आए, तो सतर्क हो जाएं। अनजान नंबर, संदिग्ध वेबसाइट या सोशल मीडिया मैसेज से आए लिंक अक्सर फर्जी होते हैं। ऐसे लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल हैक, डाटा चोरी और आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ सकता है।

एक मोबाइल यूजर एवं विकटिम से हमने बातचीत की। ईस्ट दिल्ली निवासी रंजना सेन के हसबैंड एक ऐसे ही स्कैम का शिकार हुए। वसुंधरा इंक्लेव के मंगल एपार्टमेंट में रहने वाली रंजना ने बताया, " मेरे पति के वॉट्सऐप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। उसमें एक लिंक था और लुभावना सा कैप्शन लिखा था। पति को लगा किसी ने उनके साथ मजाक किया है। कैप्शन में पर्सनली एक लाइन लिखी गई थी, तो मेरे पति को लगा एक बार खोलकर चेक करने में कोई दिक्कत नहीं है, मगर जैसे ही हसबैंड ने लिंक पर क्लिक किया वैसे ही उनका मोबाइल हैंग हो गया। फिर उन्हें एक ओटीपी आया। ओटीपी डालने पर ही उस लिंक में मौजूद वीडियो देखा जा सकता था। मेरे पति तुरंत ही एलर्ट हो गए और उन्होंने बैंक में कॉल किया। बैंक अकाउंट उसी मोबाइल नंबर से जुड़ा था इसलिए तुरंत ही अकाउंट को सीज करा दिया। इस तरह एक बड़े नुकसान से हम बच गए।"
रंजना का यह पर्सनल एक्सपीरियंस रोंगटे खड़े कर देने वाला है। आप भी अगर इससे बचना चाहते हैं, तो आपको बिना जानकारी के किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
इस तरह के लिए Link आपको वीडियो और इमेज के साथ किसी भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, गुगल सर्च भी इस तरह के भ्रम फैलाने वाले क्लिकबिट वीडियो टाइमस्टैंप के साथ मिल जाएंगे। इन पर जब आप क्लिक करेंगे तो आपको अंदर कुछ भी नहीं मिलेगा। हमेने लैपटॉप से एक साइट से प्रिंट स्क्रीन लिया है, जिसे देखकर आपको भी आइडिया लग जाएगा कि इस तरह के भ्रमक कैप्शन आपको कहां से कहां ले जा सकते हैं।

कुछ दिन पहले भड़काऊ कैप्शन के साथ Splitsvilla X4 की कंटेस्टेंट साक्षी श्रीवास और जस्टिन डी'क्रूज का एक वीडियो लीक हुआ। इसे 26 मिनट वीडियो नाम दिया गया और यह ट्रेंड भी हो गया। बताया गया कि इसमें उनके निजी समय के वीडियो हैं, मगर जब लिंक को क्लिक किया गया, तो उसमें एक बहुत पुराना वीडियो था। इस वीडियो को Leaked MMS का नाम दिया गया था। इस तरह के और भी कई टाइमस्टैम्प वाले वीडियो हैं, जो पूरी तरह से फर्जी और नुकसान पहुंचाने वाले हैं।
MMS Original Latest Link या Viral MMS Video के नाम पर फैल रहे ज्यादातर लिंक पूरी तरह फर्जी और खतरनाक हैं। ये लिंक न तो किसी असली वीडियो तक ले जाते हैं और न ही किसी सच्ची जानकारी से जुड़े होते हैं। इनका मकसद सिर्फ यूजर्स को जाल में फंसाकर उनकी पर्सनल डिटेल्स, बैंकिंग जानकारी और मोबाइल एक्सेस चुराना होता है। हमारी रिसर्च और पीड़ितों के अनुभव साफ तौर पर बताते हैं कि जिज्ञासा में किया गया एक क्लिक भी भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि बिना पुख्ता जानकारी के किसी भी MMS, वायरल वीडियो या “original link” जैसे क्लिकबिट कैप्शन वाले लिंक पर क्लिक न करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। सतर्कता ही ऐसे ऑनलाइन स्कैम से बचाव का सबसे मजबूत तरीका है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।