
19 Minute Viral Video को लेकर चर्चा अभी तक थमी नहीं है। हर दिन लोग इस वीडियो को सर्च कर रहे हैं, इसलिए, इसका फायदा अब हैकर्स भी उठाने लगे हैं। इतना ही नहीं, कई ऐसी फेक वेबसाइट है, जो यूजर्स को अपने पेज पर लाने के लिए इस तरह के कीवर्ड डालकर लोगों को घुमराह कर रही है। क्या आपने कभी इस तरह के ट्रेंड को फैलाने का कारण पता की है। दरअसल, जैसे ही कोई ऐसा ट्रेंड वायरल होता है, उसी समय स्कैमर्स सबसे ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि करोड़ों यूजर्स में से कुछ लोग जिज्ञासा या उत्सुकता में उनके जाल में जरूर फंस जाएंगे। आप भले ही किसी की वीडियो सर्च कर रहे हों, लेकिन अगर आप ऐसी वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश भी करती हैं, तो इससे आपके ऊपर केस हो सकता है। चाहे वह लड़का हो या लड़की, किसी की पर्सनल वीडियो को वायरल करना उसकी निजता का गंभीर उल्लंघन माना जाता है। इसके लिए कानून में सख्त सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है।
अभी तक सोशल मीडिया पर एसी कई लड़कियां सामने आ गई हैं, जो लोगों से अपील कर रही हैं कि प्लीज मेरा नाम वीडियो से न जोड़ें। ऐसा करना उनके करियर के लिए नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी के लिए भी खतरा है, लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे सोशल मीडिया पर बैठे यूजर्स के मन में भावनाएं नहीं रही। वह किसी भी लड़की के कॉमेंट सेक्शन में वीडियो वाली लड़की का दावा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस चलते कई इन्फ्लुएंसर्स ने लोगों से वीडियो बनाते हुए अपील भी की है कि कृपया उनका नाम वीडियो से न जोड़ें।

सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर मेघालय के महेंद्रगंज की रहने वाली स्वाति का नाम भी वीडियो से जोड़ा गया था, जिसके बाद उन्होंने वीडियो बनाते हुए लोगों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वीडियो में नजर आ रही लड़की और उनकी शक्ल बिलकुल नहीं मिलती। इसके साथ ही, वह अंग्रेजी में बोलना भी नहीं जानती। वीडियो में नजर आ रही लड़की अंग्रेजी में बात कर रही हैं। इस तरह की वीडियो के साथ किसी लड़की का नाम जोड़ना ठीक नहीं है, कृपया ऐसा न करें।
इसे भी पढ़ें- Viral Video से क्यों जुड़ रहा है Sweet Zannat का नाम? जानें कौन है यह इनफ्लुएंसर और वायरल वीडियो का सच
View this post on Instagram
अगर आपको लग रहा है कि सोशल मीडिया पर किसी की अनुमति के बिना आप वीडियो शेयर कर सकते हैं, तो आप गलत हैं। क्योंकि, किसी की वीडियो शेयर करने पर भारतीय संविधान में कड़ी सजा का प्रावधान है। ऐसा करने पर केवल जुर्माना ही नहीं बल्कि सजा का भी प्रावधान है। अगर आप किसी की पर्सनल वीडियो शेयर कर रहे हैं, तो याद रखें कि इसे ट्रैक किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- कैसे लीक हो जाती है आपकी प्राइवेट वीडियो, जानें 5 बड़ी गलतियां और बचाव के सेफ्टी टिप्स

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।