herzindagi
private chat leak stars ajaz khan to palash muchhal from social media influencer sparks rumors

Private Chat Leak: स्मृति मंधाना से लेकर एजाज खान तक, जब इन्फ्लुएंसर्स ने इन बड़े स्टार्स की पर्सनल चैट की थी वायरल, टूट चुका है कई लोगों का घर

MMS Video लीक मामला हो या प्राइवेट चैट लीक का मुद्दा, सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह फैलाना, कई लोगों कि जिंदगी तबाह कर देता है। छोटी सी चैट कई बड़े स्टार्स की पर्सनल लाइफ खराब कर चुकी है।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 10:13 IST

एजाज खान की प्राइवेट वीडियो लीक के विवाद के बाद, कई लोग इस वीडियो को फेक बता रहे हैं। कुछ लोग वीडियो को AI जनरेट बता रहे हैं, तो कई लोगों का मानना है कि ऐसी कोई वीडियो नहीं है। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर एक इन्फ्लुएंसर ने एजाज खान के साथ प्राइवेट चैट लीक की है। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह चैट भी फेक हो सकती है और किसी स्टार के साथ नाम जोड़कर खुद को फेमस करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हालांकि, कई यूजर्स इसे सच भी मान रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी भी स्टार का नाम जोड़कर फेक चैट वायरल करना सही है। इस तरह तो किसी की भी इमेज को खराब करना आसान हो जाएगा। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि महिलाएं इस तरह किसी भी व्यक्ति को एक्सपोज कर सकती हैं, लेकिन अगर चैट फेक हुई, तो किसी का पूरा करियर भी खराब हो सकता है। अभी तक ऐसे कई इन्फ्लुएंसर्स हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह के चैट वायरल किए हैं। इन चैट ने कई बड़े स्टार्स की पर्सनल लाइफ पर असर डाला है।

इस इन्फ्लुएंसर ने Palash Muchhal के चैट की थी लीक

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलक मुच्छल के भाई पलाश मुछाल शादी के बंधन में बंधने वाले थे। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी और संगीत और हल्दी का रस्म भी किया जा चुका था। हालांकि, शादी से ठीक पहले ही सोशल मीडिया पर एक इन्फ्लूएंसर ने पलाश मुछाल के साथ चैट वायरल कर दी। इस चैट को फेक बताया जा रहा था, लेकिन सच क्या है किसी को नहीं पता। चैट में पढ़ा गया कि पलाश मुछाल उस इन्फ्लुएंसर को मिलने के लिए कन्वेंस कर रहे थे। हालांकि, उनकी शादी इस चैट के सामने आने के बाद टूटी या कोई और बात थी, इसके बारे में कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया। लेकिन यूजर्स उनकी शादी टूटने का कारण वायरल चैट को मान रहे हैं।

private chat leak stars ajaz khan to palash muchhal from social media influencer sparks rumor

एजाज खान के साथ इन्फ्लुएंसर ने शेयर की चैट

हाल ही में बिग बॉस फेम और एक्टर एजाज खान के साथ भी एक इन्फ्लुएंसर ने चैट वायरल की थी। इस कथित चैट में भी एजाज खान इन्फ्लुएंसर को मिलने की बात कह रहे हैं। यह चैट फेक है या रियल, एजाज खान की तरफ से इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, इससे उनके चरित्र के ऊपर सवाल उठाए जा सकते हैं, जो किसी एक्टर के लिए एक बहुत बड़ी बात है। जिस इन्फ्लुएंसर ने यह चैट शेयर की है, उनका नाम फिट वर्षा बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- Ajaz Khan Viral Video में नजर आ रही कथित मिस्ट्री गर्ल कौन? यूजर्स इस इन्फ्लुएंसर के साथ जोड़ रहे हैं नाम, जानें बिना सच जाने अफवाह उड़ाना क्यों पड़ सकता है भारी

private chat leak stars ajaz khan

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने किया दावा

हाल ही, में तारा एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिली हैं। माना जा रहा है कि एपी ढिल्लों के साथ कॉन्सर्ट में वायरल की गई वीडियो एक पेड पीआर था। एक्ट्रेस ने ऐसा तब कहा, जब एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने दावा किया कि उन्हें इसके लिए पैसे दिए गए थे। तारा सुतारिया ने इन्फ्लुएंसर की वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह सब सब एक पेड कैंपेन का हिस्सा है। हालांकि, इसके बाद ही तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को अलग-अलग देखा जाने लगा। इन वीडियो के वायरल होने के बाद कहा जाने लगा कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

private chat leak stars ajaz khan to palash muchhal from social media influencer

इसे भी पढ़ें- Tara Sutaria and Veer Pahariya Breakup: क्या खत्म हो गया तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता? AP Dhillon के कॉन्सर्ट विवाद के बाद बढ़ी दूरि‍यां

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।