
बिग बॉस फेम ऐजाज खान का विवादों से पुराना नाता रहा है और एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं। दरअसल इस साल की शुरुआत के साथ ही एक ट्रेंड शुरू हुआ है, जिसमें पुरुषों को एक्सपोज करने की बात की जा रही है। कई फेमस सेलिब्रिटीज का नाम अब तक इसमें सामने आ चुका है। इनमें करण औजला, कार्तिक आर्यन और जय भानुशाली शामिल हैं। इस तरह की कई रील्स वायरल हो रही हैं, जिनमें सीधे तौर पर या घुमा-फिराकर कई मेल सेलेब्स को एक्सपोज करने की बात की जा रही है। अब इसमें बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट रहे ऐजाज खान का नाम भी शामिल हो गया है। दिल्ली की एक इंफ्लुएंसर ने इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए ऐजाज खान की चैट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं ये इंफ्लुएंसर और क्या है पूरा मामला?
View this post on Instagram
दिल्ली की फेमस इंफ्लुएंसर वर्षा ने ऐजाज खान को सोशल मीडिया पर एक्सपोज किया है। उनका अकाउंट फिट वर्षा के नाम से है और उनके इंस्टाग्राम पर 84 हजार फॉलोअर्स हैं। ऐजाज की चैट के स्क्रीनशॉट्स के साथ वर्षा ने एक रील पोस्ट की, जिसे अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियों में उन्होंने पहले कैप्शन में लिखा- सब एक्सपोज कर ही रहे हैं, तो मैंने सोचा मैं भी एक बिग बॉस कंटेस्टेंट्स का एक्सपोज कर ही दूं। इसके बाद वीडियो में वो ऐजाज की चैट को खोलती हैं, जहां उनके मैसेज नजर आते हैं। इन मैसेजेस में ऐजाज ने अपना नंबर भी दिया है।
यह भी पढ़ें-'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे ने गुपचुप तरीके से रचा ली शादी! दूल्हा बने आए नजर, क्यों छिपाया दुल्हन का चेहरा?

इंफ्लुएंसर ने अपनी रील में ऐजाज की चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। इसमें एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ऐजाज ने उन्हें कई मैसेजेस किए हैं। इन मैसेजेस में ऐजाज ने उन्हें अपना नंबर दिया। इसके जवाब में इंफ्लुएंसर ने पूछा- आप मुझे अपना व्हाट्सएप नंबर क्यों भेज रहे हैं। इस पर ऐजाज ने रिप्लाई किया- बात करने के लिए...मैं दिल्ली में हूं, हम साथ मे कुछ कर सकते हैं। इसके जवाब में वर्षा ने लिखा- दफा हो जाओ। बता दें कि ये वीडिो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। ऐजाज खान शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी का नाम आयशा है। अभी तक ऐजाज या उनकी पत्नी ने इस विषय में कुछ नहीं कहा है।
यह भी पढ़ें- बिदाई फेम सारा खान ने रचाई रामायण एक्टर के बेटे से शादी, सालों पहले बिग बॉस हाउस में भी किया था निकाह
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।