
'धुरंधर' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। फिल्म ने जमकर कमाई की थी और इसकी कहानी, गाने और स्टार्स की एक्टिंग सभी चर्चा में रहे थे। 'धुरंधर' फिल्म के सॉन्ग 'शरारत' को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस खाने में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा थिरकते हुए नजर आए थे, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि आयशा खान को इसके लिए ज्यादा तारीफ मिली थीं और सभी की नजरें उन पर ठहर गई थीं। इन दिनों आयशा एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर व्हाट्सएप चैट के कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट्स शेयर किए, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

आयशा खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि उनके नाम से किसी ने फेक व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात का डर है कि कोई उनके नाम का गलत इस्तेमाल न करें। लोगों को चेतावनी देते हुए उन्होंने इस अकाउंट की डिटेल्स और चैट खुद ही सोशल मीडिया पर लीक कर दीं। इस अकाउंट के प्रोफाइल में आयशा खान का नाम लिखा है और उनकी फोटो, डिस्प्ले पिक्चर पर लगाई हुई है। आयशा ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें उस अकाउंट से की गई एक चैट का स्क्रीनशॉट है। उन्होंने इस शेयर करते हुए लिखा, "ये मेरा अकाउंट नहीं है। अगर किसी को इस नंबर से कोई मैसेज आए, तो जवाब न दें।" एक्ट्रेस नहीं चाहतीं कि कोई उनके नाम का इस्तेमाल करके उनके फैंस या किसी अन्य के साथ फ्रॉड करे, इसलिए उन्होंने फैंस को आगाह करना ठीक समझा।
View this post on Instagram
आयशा खान कुछ वक्त पहले कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में भी नजर आई थीं। वो बेबाकी से अपनी बातों को कहने के लिए जानी जाती हैं। आयशा 'बिग बॉस 17' से सुर्खियों में आई थीं, जहां उन्होंने मुनव्वर फारूखी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने कुछ वक्त पहले पैप्स कल्चर पर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि कई पैप्स Oops मोमेंट की फोटोज को क्लिक करते हैं और इन्हें पोस्ट भी कर देते हैं। वो आपकी सहमति के बारे में नहीं पूछते और गलत या असहज पलों को भी पब्लिकली पोस्ट कर देते हैं। हालांकि, सभी ऐसा नहीं करते। काफी पैप्स सेलेब्स की बात मानते हैं, लेकिन कई लोग इस बात को नहीं समझते हैं।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' में 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग रोमांस करने पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-मुझे कहानी पता...
Dhurandhar के बाद से आयशा खान सुर्खियों में हैं और फैंस को उनके नए प्रोजेक्ट्स का इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Ayesha Khan
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।