
How To Prevent Whatsapp Hacking: आज के समय में जिस तरह फोन हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है, उसी तरह व्हाट्सऐप भी है। ऑफिस हो या घर, हर जगह इसका काम होता है। वीडियो या ऑडियाे कॉल करनी हो, या फिर किसी से चैट करना, कोई जरूरी डॉक्यूमेंट भेजने हों तो व्हाट्सऐप का इस्तेमाल हर जगह होता है। इसी वजह से अब साइबर फ्रॉड व्हाट्सऐप को भी अपना निशाना बना रहे हैं।
कई बार तो बिना OTP बताए भी आपका अकाउंट हैक हो जाता है और आपको पता भी नहीं चलता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते कुछ जरूरी सेटिंग्स कर ली जाएं। हम आपको इससे बचने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1769585614689.jpg)
WhatsApp को सेफ रखने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करना जरूरी है। इसमें आपको अलग से 6 अंकों का PIN सेट करना होता है। अगर कोई दूसरा आपके नंबर से लॉगिन करने की कोशिश करेगा तो सिर्फ OTP से काम नहीं चलेगा। बिना PIN के वो आगे नहीं जा पाएगा।
यह भी पढ़ें- हाई सिक्योरिटी के बाद भी हैक हो सकता है आपका WhatsApp Account, भूलकर की न करें ये गलतियां
कई बार लोग अपनी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस सभी के लिए ओपन रखते हैं। यही से ठगों के लिए काम आसान हो जाता है। बेहतर है कि इन सभी ऑप्शन को सिर्फ अपने कॉन्टैक्ट्स के लिए ही रखें। इससे बाकी के लाेगों को आपकी एक्टिविटी नजर नहीं आएगी।
कई बार अनजान लोग भी आपको किसी ग्रुप में ऐड कर लेते हैं। ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल, फर्जी ग्रुप्स में लोग लिंक भेज देते हैं, जिनसे अकाउंट हैक होने का खतरा बढ़ जाता है। सेटिंग्स में जाकर आप सेट करें कि आपको सिर्फ कॉन्टैक्ट्स के लोग ही किसी ग्रुप में ऐड कर सकें।
अगर आपका फोन किसी और के हाथ लग जाए तो ऐप लॉक आपके WhatsApp को बचा सकता है। फिंगरप्रिंट या फेस लॉक लगाने से सिर्फ आप ही अपना व्हाट्सऐप यूज कर सकती हैं। इससे चैट और पर्सनल डेटा सेफ रहेगा।
-1769585624200.jpg)
WhatsApp को हमेशा लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखना जरूरी है। नए अपडेट में सेफ्टी से जुड़ी कमियां तुरंत ठीक की जाती हैं। साथ ही किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक, कॉल या मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें। कई बार यही एक क्लिक अकाउंट हैक होने की वजह बन जाता है।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं WhatsApp ग्रुप में दूसरों के मैसेज ब्लॉक करने का सीक्रेट तरीका? जानें ये खास सेटिंग
तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपका व्हाट्सऐप सेफ रहे तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।