herzindagi
restore whatsapp delete for everyone message

WhatsApp Deleted Message Restore: बिना किसी झंझट के ऐसे देखें व्‍हाट्सऐप के Delete For Everyone मैसेज, बहुत आसान है तरीका

Whatsapp के फीचर लगातार अपडेट होते रहते हैं। पहले जहां एक बार मैसेज भेजने के बाद ड‍िलीट करने का ऑप्‍शन नहीं होता था, वहीं अब ये फैस‍िल‍िटी भी म‍िलने लगी है, लेक‍िन अब आप ड‍िलीट किए हुए मैसेज भी देख सकती हैं। यहां हम आपको इस सेट‍िंग के बारे में बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-24, 10:30 IST

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जो मोबाइल या लैपटॉप का इस्‍तेमाल नहीं करता होगा। ये हमारी लाइफ का एक जरूरी ह‍िस्‍सा है। सोशल मीड‍िया पर लोग अकाउंट बनाते हैं। इंस्‍टाग्राम, फेसबुक, X (Twitter) से लेकर व्‍हाट्सऐप तक का खूब इस्‍तेमाल होता है। व्‍हाट्सऐप की बात करें तो सुबह गुड मॉर्निंग से लेकर रात की आखिरी चैट तक, सब कुछ इसी ऐप पर चलता है।

हालांक‍ि, कई बार ऐसा होता है कि सामने वाला मैसेज भेजते ही उसे Delete For Everyone कर देता है। फिर चैट में सिर्फ लिखा दिखता है This message was deleted। ऐसे में मन में यही सवाल आता है कि आखिर उस मैसेज में लिखा क्या था? अगर आप भी ड‍िलीट क‍िए हुए मैसेज को देखना चाहती हैं तो आपको कुछ सेट‍िंग ऑन करनी होगी। आज हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं-

how to restore whatsapp deleted message (1)

कौन-सी सेटिंग से दिख जाता है डिलीट मैसेज?

ये ट्रिक WhatsApp की नहीं, बल्कि Android फोन की एक इनबिल्ट सेटिंग पर काम करती है। इसका नाम नोट‍िफ‍िकेशन ह‍िस्‍ट्री (Notification History) है। जब भी व्‍हाट्सऐप पर कोई मैसेज आता है, तो उसका नोटिफिकेशन फोन में दिख जाता है। अगर उस समय मैसेज का नोटिफिकेशन आया था, तो कई बार उसका टेक्स्ट Notification History में सेव हो जाता है। ऐसे में अगर सामने वाला मैसेज डि‍लीट भी क्‍यों न कर दे, आपको नोट‍िफ‍िकेशन ह‍िस्‍ट्री में ये मैसेज द‍िख जाएगा।

यह भी पढ़ें- WhatsApp पर अब पेरेंट्स की होगी पैनी नजर, बच्चों की सुरक्षा के लिए आ रहा है खास फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

Notification History कैसे ऑन करें?

अगर आप चाहती हैं कि डिलीट मैसेज देख सकें तो Notification History ऑन करने के ल‍िए ये काम करना होगा-

  • अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो Settings में जाएं
  • वहां Notifications पर टैप करें
  • अब Advanced Settings या सीधे Notification History का ऑप्शन सर्च करें
  • इसके बाद Notification History को ऑन कर दें

बस ध्यान रखें क‍ि ये सेटिंग आने वाले नोटिफिकेशन के लिए ही काम करेगी। पहले से डिलीट हो चुके मैसेज इसमें नहीं दिखेंगे।

यह भी पढ़ें- Laptop Security Tips: लैपटॉप की ये सेटिंग्‍स कर रही हैं आपकी जासूसी, प्राइवेसी बचानी है तो तुरंत फॉलो करें ये ट्र‍िक

ड‍िलीट किया गया व्‍हाट्सऐप मैसेज कैसे देखें?

जब कोई मैसेज आए और बाद में डिलीट कर दिया जाए, तो-

  • फोन की Settings में जाकर Notification History में जाएं
  • इसके बाद व्‍हाट्सऐप से जुड़े नोटिफिकेशन सर्च करें
  • उसी टाइम का नोटिफिकेशन ओपन करें
  • कई बार वहां आपको मैसेज का टेक्स्ट पढ़ने को मिल सकता है

how to restore whatsapp deleted message (2)

इन बातों का भी रखें ध्‍यान

  • ये सिर्फ टेक्स्ट मैसेज के लिए काम करता है
  • फोटो, वीडियो, वॉइस नोट या GIF इसमें नहीं दिखते हैं
  • अगर मैसेज आने के समय नोटिफिकेशन ऑफ था तो कुछ भी सेव नहीं होगा
  • फोन साइलेंट या DND मोड में होने पर भी मैसेज रिकॉर्ड नहीं होता है

यह भी पढ़ें- Mobile Phone Safety Tips: स्‍मार्टफोन के अंदर चला गया है पानी? भूलकर भी न करें ये काम, वरना बम की तरह फट सकता है मोबाइल

तो अगर आपको भी डिलीट मैसेज देखने की इच्‍छा होती है तो ये फीचर आपके लिए काम का हो सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।