herzindagi
image

Mobile Phone Safety Tips: स्‍मार्टफोन के अंदर चला गया है पानी? भूलकर भी न करें ये काम, वरना बम की तरह फट सकता है मोबाइल

हम में से ज्‍यादातर लोगों के सामने अचानक से ये समस्‍या आ जाती है क‍ि फोन या तो पानी में ग‍िर गया है या बार‍िश में भीग गया है। ऐसा होने पर लोग घबराहट में कई गलत‍ियां कर बैठते हैं। यहां हम आपको बता रहे ह‍ैं क‍ि फोन के भीगने पर क‍िन गलत‍ियों को करने से बचना चाह‍िए?
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 15:13 IST

Smartphone Hacks: फोन हमारी लाइफ का जरूरी हि‍स्‍सा बन चुका ह‍ै। इसके बि‍ना हमारा कोई काम नहीं हो सकता है। फोन के जर‍िए हम सात समंदर पार बैठे दोस्‍तों या अपनों से जुड़े रह सकते हैं। इसके अलावा क‍िसी को पेमेंट करना हो या ऑफिस का काम, सब कुछ फोन से ही होता है। ज्‍यादातर लोग द‍िन रात फोन चलाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वॉशरूम में भी फोन लेकर चले जाते हैं।

ऐसे में कई बार फोन पानी में ग‍िर जाता है। या फ‍िर बार‍िश होने पर भी अगर आप बाहर हैं तो भी फोन के भीगने की द‍िक्‍कत हाे जाती है। ऐसा होने पर लोगों को घबराहट हो जाती है। घबराहट में की गई छोटी सी गलती आपके फोन को पूरी तरह से खराब कर सकती है। हम आपको बताएंगे क‍ि फोन पानी में ग‍िरने या भीगने पर क‍िन गलत‍ियों को करने से बचना चाह‍िए। आइए जानते हैं-

wet smartphone mistakes (1)

तुरंत फोन ऑन करने से बचें

अगर आपका फोन भीग कर बंद हो गया है तो तुरंत स्‍वि‍च ऑन करने की गलती न करें। अगर अंदर पानी है, तो फोन ऑन करते ही शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इससे आपका फोन हमेशा के ल‍िए खराब हो सकता है।

यह भी पढ़ें- ऑफिस लैपटॉप में भूल से भी न करें ये 6 काम, वरना जा सकती है नौकरी

फोन को न करें चार्ज

कुछ लोग ऐसे भी हैं जो फोन के भीगने पर उसे तुरंत चार्ज करने लगते हैं। अगर आप भी उन्‍हीं में से हैं तो ये आदत आपको सुधारनी हाेगी। चार्जिंग पोर्ट में नमी होने पर करंट और पानी बहुत खतरनाक हो सकता है। फोन की बैटरी तो खराब होगी ही, शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Train में फोन चार्ज करने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकता है मोबाइल हैक

हेयर ड्रायर से न सुखाएं फोन

फोन भीगने पर उसे कभी भी हेयर ड्रायर से नहीं सुखाना चाह‍िए। ये तरीका भी खतरनाक हो सकता है। ज्यादा गर्मी से फोन के कुछ पार्ट्स जल सकते हैं, स्क्रीन खराब हो सकती है और बैटरी पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आप फोन को नॉर्मल टेंपरेचर पर ही सूखने के ल‍िए रख सकती हैं।

फोन को ह‍िलाना या झटकना छोड़ें

अगर आप भी फोन भीगने पर उसे जोर-जोर से झटकती या ह‍िलाती हैं तो पानी दूसरे पार्ट्स में भी पहुंच सकते हैं। इससे फोन पूरी तरह से खराब हो जाएगा।

wet smartphone mistakes (2)

चावल के कंटेनर में न डालें

कई लोग फोन को सुखाने के ल‍िए उसे चावल के कंटेनर में डाल देते हैं। ये गलती आप पर भारी पड़ सकती है। इससे बाहर की नमी तो न‍िकल जाती है लेक‍िन अंदर पानी बचा रहता है। साथ ही चावल के दाने भी चार्जिंग पोर्ट या स्पीकर में फंस जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Laptop Security Tips: लैपटॉप की ये सेटिंग कर रही हैं आपकी जासूसी, प्राइवेसी बचानी है तो तुरंत फॉलो करें ये ट्र‍िक

तो अगर आप भी फोन के पानी में ग‍िरने या भीगने पर ये गलती करती हैं तो ये आदत आपको बदल लेनी चाह‍िए, वरना आपका खर्चा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Smartphone Hacks: स्मार्टफोन के स्पीकर से कम आ रही है आवाज, इन हैक्स से तुरंत करें ठीक

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।