-1767693242447.webp)
आज के समय में हर कोई डेस्कटाॅप और लैपटॉप का इस्तेमाल करता है। चाहे जॉब हो या स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई, बिना इसके कोई काम नहीं हो पाता है। लैपटॉप की बात करें तो हम इसमें अपनी हर पर्सनल चीजें सेव कर लेते हैं। हम ये सोचते ही नहीं है कि हमारी प्राइवेसी भी सेफ नहीं है। जी हां, लैपटॉप में कुछ सेटिंग्स ऐसी होती हैं जो आपकी प्राइवेसी पर पूरा नजर रखती हैं।
अगर समय रहते इन्हें बंद न किया जाए तो अनजाने में आपका लैपटॉप आपकी ही जासूसी करता रहेगा। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि आपको लैपटाॅप चलाते समय किन सेटिंग्स पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए विस्तार से जानते हैं-
-1767693496254.jpg)
विंडोज में एक सेटिंग होती है जो आपके लैपटॉप की परफॉर्मेंस, कौन-से ऐप ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं, सिस्टम में कब एरर आया, ऐसी सभी जानकारी माइक्रोसॉफ्ट को भेजती रहती है। कहने को तो ये सिस्टम इंप्रूवमेंट के लिए होता है, लेकिन इससे आपका इस्तेमाल करने का तरीका भी ट्रैक होता है। इस सेटिंग को बंद करने के लिए सेटिंग में जाकर प्राइवेसी और सिक्योरिटी खोलें। इसके बाद Diagnostic & Feedback में जाकर ऑप्शनल डायग्नोस्टिक डेटा बंद कर दें।
यह भी पढ़ें- ऑफिस लैपटॉप में भूल से भी न करें ये 6 काम, वरना जा सकती है नौकरी
विंडोज हर यूजर के लिए एक अलग एडवरटाइजिंग आइडी बनाता है। इसकी मदद से ऐप्स ये समझते हैं कि आप क्या पसंद करती हैं और क्या नहीं। उसी के हिसाब से आपके पास विज्ञापन आते हैं। इसे बंद करने के लिए सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी पर जाएं। अब जनरल सेलेक्ट करके Advertising ID को ऑफ कर दें।
लैपटॉप में लोकेशन ऑन होने का मतलब है कि आपकी फिजिकल लोकेशन लगातार ट्रैक हो रही है। लैपटॉप में इसकी कोई खास जरूरत नहीं होती है। इसे बंद करने के लिए सेटिंग्स में जाकर लोकेशन ऑफ कर दें।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी यूज करती हैं फ्री पब्लिक WiFi?? 5 जरूरी बातें जान लें, वरना खाली हो जाएगा आपका अकाउंट
तो अगर आप भी अपनी प्राइवेसी बचाना चाहती हैं तो इन सेटिंग्स पर जरूर ध्यान दें। इसके लिए आपको कुछ खास मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।