Fri Feb 20, 2026 | Updated 01:55 PM IST
herzindagi
beware of cyber cafe scams

साइबर कैफे में फोटोकॉपी कराना पड़ सकता है महंगा, बस एक छोटी सी चूक और आपकी पर्सनल डिटेल्स हो जाएंगी लीक

साइबर कैफे में प्रिंटआउट लेते समय व्यक्तिगत जानकारी लीक होने का खतरा रहता है। लोग अक्सर व्हाट्सएप वेब या ईमेल लॉगआउट करना भूल जाते हैं, या डाउनलोड की गई फाइलें कंप्यूटर पर छोड़ देते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 18:28 IST

आज के समय में भले ही हमारे पास स्मार्टफोन है, लेकिन जब कभी जरूरी दस्तावेजों के प्रिंटआउट की बात आती है तो हम सबसे पहले साइबर कैफे या किसी पास की दुकान पर जाते हैं जिससे उनका प्रिंट आउट निकाल सकें। चाहे वह आधार कार्ड हो, पैन कार्ड हो या बैंक स्टेटमेंट, हम बिना सोचे समझे अपनी यह जरूरी जानकारी दुकानदार के हाथ में दे देते हैं। वही कंप्यूटर कैफे पर शेयर कर देते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि फोटोकॉपी की दुकानदार पर की गई एक छोटी सी लापरवाही आपकी जिंदगी भर की कमाई और पहचान को खतरे में डाल सकती है? जी हां, ऐसे में यह जानना तो बनता है कि कैसे आपकी जानकारी लीक हो सकती है और स्कैन से बचने के लिए आप क्या कर सकती हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि साइबर कैफे में डाटा चोरी होने के तरीके क्या हैं और किस प्रकार से इससे बचा जा सकता है। पढ़ते हैं आगे...

कैसे होती है आपकी जानकारी लीक?

बता दें कि ज्यादातर लोग प्रिंट निकालने के लिए व्हाट्सएप वेब या ईमेल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जल्दबाजी में वह फाइल प्रिंट तो कर लेते हैं, लेकिन अकाउंट लॉगआउट करना भूल जाते हैं। ऐसे में उनके बाद जो दूसरे व्यक्ति आता है वो उनके पर्सनल मैसेज और दस्तावेज पढ़ लेता है। 

fruad scam (2)

जब आप अपनी फाइल ईमेल से डाउनलोड करते हैं तो वह कंप्यूटर के डाउनलोड फोल्डर में सेव हो जाती है। प्रिंट निकालने के बाद हम फाइल तो बंद कर देते हैं, लेकिन वह ओरिजिनल फाइल इस फोल्डर में रह जाती है, जिसके बाद कोई भी व्यक्ति उसकी कॉपी कर सकता है।

आपके द्वारा सर्च की गई वेबसाइट और लॉगिन आईडी ब्राउजर की हिस्ट्री में रह जाती है जो हैकर्स के लिए एक निमंत्रण के रूप में होती है।

इस स्कैम से बचने के लिए क्या करें?

कोशिश करें कि डॉक्यूमेंट भेजने के लिए ऑनलाइन लॉगिन ना करना पड़े। अपनी फाइल पैन ड्राइव में लेकर जाएं या प्रिंटआउट के बाद यदि आपने कोई फाइल डाउनलोड की है तो काम खत्म होने के बाद उसे केवल डिलीट ना करें बल्कि शिफ्ट प्लस डिलीट दबाकर स्थाई रूप से मिटा दें। ताकि वह रीसायकल बिन में भी ना रहे।

इसे भी पढ़ें - रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर मिली धमकी, करोड़ों की मांग; जानें ऐसी स्थिति में कैसे करें अपना बचाव?

अगर आपको इंटरनेट लॉगिन करना ही पड़े तो हमेशा प्राइवेट या इनकॉग्निटो विंडो का उपयोग करें।

fruad scam (3)

 काम खत्म होते ही सबसे पहले ईमेल या व्हाट्सएप को लॉगआउट करें और अपने मोबाइल से भी लॉगआउट फ्रॉम ऑल डिवाइसेज विकल्प को चुनें।

इसे भी पढ़ें - CBSE Board 2026: सिलेबस के बोझ के बीच कैसे खुश रहें छात्र? रटने के बजाय समझने पर दें जोर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।