
WhatsApp आजकल हर किसी के लिए सबसे जरूरी ऐप हो गई है। ऑफिस के काम से लेकर पर्सनल चैट तक, ज्यादातर लोग वॉट्एसप पर ही करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर वॉट्सएप हैक हो जाए, तो क्या होगा? आजकल साइबर ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आपकी छोटी सी गलती बहुत बड़ा नुकसान कर सकती है। इसका कारण यह है कि WhatsApp पर लोग जरूरी डॉक्यूमेंट्स, बैंक से जुड़े मैसेज और OTP जैसी चीजें भी शेयर करते हैं। कई बार लोगों को पता भी चलता है कि उनका वॉट्सएप कहीं और भी लॉगइन है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप इन ट्रिक्स की मदद से वॉट्सएप हैकिंग से बच सकती हैं।
सबसे पहले जरूरी यह है कि आप अपने फोन में लिंक डिवाइस पर जाकर चेक करें। कई बार कोई आपसे बिना पूछे अपने लैपटॉप में आपका व्हाट्सएप लॉगइन कर लेता है और आपको पता भी नहीं चलता। कई बार आप खुद भी कहीं व्हाट्सएप लॉगइन करके भूल जाते हैं, जिससे आपको बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपको अगर कोई ऐसा डिवाइस दिखे जहां आपने लॉगइन नहीं किया है, तो तुरंत Log out कर दें।

कई बार व्हाट्सएप पर यूज हो रहे नंबर पर मैसेज आता है, जिसमें लॉगइन के बारे में जानकारी आती है। इसलिए, आपको इसके बारे में अपडेट रहना चाहिए। ऐसे मैसेज को कभी इग्नोर न करें, क्योंकि यह हैकर्स भी हो सकते हैं। अगर कुछ भी ऐसा नजर आता है, तो तुरंत वॉट्सएप की सेटिंग में जाकर अपडेट चेक करें।
इसे भी पढ़ें- क्या भारत में बंद हो जाएगा WhatsApp? जानें आपके डेटा और प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या दी चेतावनी
अगर आपके फोन से व्हाट्सएप अचानक लॉगआउट हो गया है, तो यह ऐप के हैक होने का या कहीं और यूज होने का संकेत हो सकता है। अगर आप बिना वजह WhatsApp से लॉगआउट हो गई हैं या आपके नंबर पर OTP दोबारा मांग रहा है, तो ऐसी स्थिति में आपको अलर्ट हो जाना है। 
कई बार आपका व्हाट्सएप जब कोई और यूज कर रहा होता है, तो आपको अपने ही फोन में चैट नजर आएंगे। आपने जो मैसेज कभी नहीं किए, वह मैसेज किसी ने भेजे होंगे। इससे आप अंदाजा लगा सकती हैं कि कोई और आपका वाट्एसप यूज कर रहा है। वॉट्सएप यूज करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp पासवर्ड पता होने के बाद भी कोई दूसरा नहीं खोल पाएगा आपके पार्टनर की चैट, जानें कैसे कर सकती हैं केवल एक मैसेज लॉक
इसके अलावा कोई मैसेज आपने सीन नहीं किया, लेकिन पहले से सीन हो गए हैं, तो इससे भी आप समझ सकती हैं कि वॉट्सएप कोई और यूज कर रहा है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, WhatsApp
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।