herzindagi
cctv security

CCTV Security Tips: कहीं आपके घर की जासूसी तो नहीं कर रहा आपका कैमरा? आज ही बदल लें ये 4 सेटिंग्स

सीसीटीवी कैमरों को जासूसी का जरिया बनने से रोकने के लिए कुछ सुरक्षा उपाय आपके काम आ सकते हैं। इसमें डिफॉल्ट पासवर्ड बदलने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्षम करने, फर्मवेयर को नियमित रूप से अपडेट करने और अनावश्यक रिमोट एक्सेस को अक्षम करने की सलाह दी गई है।
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 14:13 IST

आज के दौर में घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी (CCTV) कैमरा लगवाना न केवल एक जरूरत है बल्कि ये हमारी सेफ्टी के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में बता दें चाहे ऑफिस हो या घर, ये कैमरे हमें दिमाग की शांति देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस कैमरे को आपने सुरक्षा के लिए लगाया है, वही आपकी जासूसी का जरिया बन सकता है? जी हां, ऐसे में कुछ सेटिंग्स को बदलकर आप सीसीटीवी कैमरे को और सुरक्षित बना सकती हैं। ऐसे में इन सेटिंग्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सीसीटीवी लगाने से पहले कौन-सी सेटिंग्स करनी जरूरी है। पढ़ते हैं आगे...

डिफॉल्ट पासवर्ड बदलें

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे कैमरा इंस्टॉल करने के बाद कंपनी द्वारा दिए गए admin या 12345678 जैसे डिफॉल्ट पासवर्ड को नहीं बदलते हैं और उन्हें ही लगा रहने देते हैं। 

cctv tips

बता दें कि हैकर्स के पास इन पासवर्ड्स की पूरी लिस्ट होती है। ऐसे में सबसे पहले एक मजबूत और यूनिक पासवर्ड सेट करें, जिसमें अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर (@, #, $) जरूर शामिल हों।

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) करें ऑन

यह सेफ की सबसे खास परत होती है। ऐसे में अगर कोई आपका पासवर्ड जान भी जाता है तो वह बिना आपके फोन पर आए ओटीपी के कैमरा एक्सेस नहीं कर पाएगा। अपने कैमरे की ऐप सेटिंग्स में जाकर 'Two-Factor Authentication' को तुरंत इनेबल करें।

इसे भी पढ़ें - Old Phone Hacks: पुराने स्मार्टफोन को बनाएं CCTV कैमरा, घर की सेफ्टी में बड़े काम आएगा ये देसी जुगाड़

फर्मवेयर अपडेट न करें नजरअंदाज

कैमरा कंपनियां समय-समय पर सेफ्टी से जुड़ी खामियों को दूर करने के लिए फर्मवेयर अपडेट जारी कर देती हैं। बता दें कि यदि आपका सॉफ्टवेयर बहेद ही पुराना हो गया है, तो हैकर्स के लिए उसे हैक करना बेहद आसान हो जाता है। ऐसे में आप अपनी ऐप में ऑटो अपडेट का विकल्प जरूर चुनें ताकि आपका कैमरा हमेशा लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच से सेफ रहे।

cctv tips (2)

रिमोट एक्सेस को करें बंद

यदि आपको घर के बाहर से कैमरा देखने की जरूरत नहीं है, तो तुरंत रिमोट एक्सेस फीचर को डिसेबल कर दें। इसके अलावा आपको पता होना चाहिए कि कई कैमरों में 'UPnP' (Universal Plug and Play) फीचर ऑन रहता है, जो नेटवर्क को असुरक्षित बना सकता है। सुरक्षा के लिहाज से इसे बंद रखना ही बेहतर है।

इसे भी पढ़ें - घर में CCTV लगवाने से पहले जान लें ये 3 टेक्निकल बातें, तभी दूसरों पर रख सकेंगे पैनी नजर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।