herzindagi
image

WhatsApp का Ghost Mode क्या है, कैसे करें इन्हें ऑन? यहां जानें एक्टिवेट करने का तरीका

WhatsApp Privacy Settings: वॉट्सऐप अपने यूजर्स के काम को आसान बनाने के लिए समय-समय फीचर में बदलाव लाते रहते हैं। इनकी मदद से आप न केवल अपने काम को आसान बना सकते हैं बल्कि कुछ सेटिंग्स ऐसी हैं, जिसे ऑफ या ऑन कर खुद को घोस्ट की तरह छिपा सकते हैं।आसान भाषा में कहें तो इन सेटिंग को ऑन कर अपनी मर्जी के हिसाब से अपना वॉट्पऐप चला सकते हैं। नीचे जानें कैसे-
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 15:22 IST

WhatsApp का Ghost Mode इन दिनों यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। दरअसल, यह वॉट्सऐप का कोई नया एक ऑफिशियल फीचर नहीं है, बल्कि प्राइवेसी से जुड़ी कई सेटिंग्स का एक ग्रुप है। आप जब इन सेटिंग्स को एक साथ ऑन करते हैं, तो आप ऐप पर पूरी तरह से गुम हो जाते हैं। इस फीचर का मुख्य उद्देश्य यूजर को ऐसी आजादी देना है कि वह बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से ऐप का इस्तेमाल कर सके। इसे ऑन करने के बाद न तो आपका ऑनलाइन स्टेटस किसी को दिखता है और न ही किसी को यह पता चलता है कि आपने उनके मैसेज पढ़े हैं या नहीं। अगर आप भी अपनी मर्जी से अपना यह एप चलाना चाहते हैं, तो नीचे जानें कैसे करें इन सेटिंग को ऑन और ऑफ-

ऑनलाइन हैं या नहीं कैसे इसे छिपाएं?

WhatsApp privacy settings kaise activate

घोस्ट मोड का सबसे पहला नियम यह है कि किसी को पता न चले कि आप वॉट्सऐप पर एक्टिव हैं। इसके लिए आपको अपना Last Seen और Online स्टेटस बंद करना होगा। इसके लिए नीचे बताए गए तरीके से करें स्विच

  • सबसे पहले वॉट्सऐप की सेटिंग्स में जाकर 'Privacy' सेक्शन चुनें।
  • अब वहां दिख रहे 'Last Seen & Online' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'Nobody' और 'Who can see when I'm online' को 'Same as last seen' पर क्लिक करें।
  • अब आप कभी भी ऑनलाइन आएं, किसी को कुछ नहीं दिखेगा।

इसे भी पढ़ें- वॉयस नोट को भी कर पाएंगे कॉपी, जानें कैसे उठा सकते हैं WhatsApp के इस फीचर का लाभ

ब्लू टिक को करें डिसेबल

अगर आप चाहते हैं कि आप किसी का मैसेज पढ़ भी लें और सामने वाले को ब्लू टिक न दिखे, तो आपको 'Read Receipts' को बंद करना होगा। इसके लिए प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर Read Receipts विकल्प को ऑफ कर दें। इससे आप मैसेज पढ़ पाएंगे, लेकिन भेजने वाले को केवल दो ग्रे टिक ही दिखाई देंगे।

प्रोफाइल और स्टेटस प्राइवेसी को करें प्राइवेट

whatsapp privacy mode active kaise kare

गोस्ट मोड के अंतर्गत आने वाली इस सेटिंग के जरिए आप अपनी प्रोफाइल फोटो (DP) और 'About' सेक्शन को भी 'My Contacts' या 'Nobody' पर सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टेटस प्राइवेसी में जाकर आप यह चुन सकते हैं कि आपका स्टेटस कौन देख सकता है। इसकी खास बात यह है कि जब आप 'Read Receipts' बंद कर देते हैं, तो आप दूसरों का स्टेटस भी चुपके से देख सकते हैं और आपका नाम उनकी लिस्ट में नहीं आता।

इसे भी पढ़ें- अपनी पर्सनल डिटेल्स को रखना चाहती हैं सिक्योर? फोन में आज ही ऑन कर लें ये 5 स्मार्ट सेटिंग्स

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।