Thu Feb 26, 2026 | Updated 03:59 AM IST
herzindagi
instagram reels

अब कोई नहीं करेगा परेशान, इंस्टाग्राम पर खुद को 'Offline' दिखाने का तरीका; जानें कहां छिपी है ये सेटिंग?

यह लेख इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन स्टेटस छिपाने का तरीका बताता है। अक्सर दोस्त या परिवार वाले ऑनलाइन आते ही मैसेज करने लगते हैं, जिससे परेशानी होती है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 18:46 IST

अक्सर आपने देखा होगा कि जैसे ही इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन आते हैं, वैसे ही दोस्त और परिवार वालों के मैसेज आने शुरू हो जाते हैं। कुछ लोग रील्स भेजते हैं तो कुछ लोग अनजाने मैसेज भेजकर आपको परेशान करते हैं। ऐसे में यदि आप अपने ऑनलाइन स्टेटस को ऑफलाइन दिखाना चाहती हैं और आराम से इंस्टाग्राम चलाना चाहती हैं तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे इंस्टाग्राम का एक्टिव स्टेटस फीचर इस्तेमाल कर सकती हैं और आराम से इंस्टाग्राम को चला सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

कैसे करें एक्टिव स्टेटस को डिसेबल?

बता दें कि जिस प्रकार दूसरे मैसेजिंग प्लेटफार्म ग्रीन डॉट के माध्यम से यह दिखाते हैं कि आप ऑनलाइन है इसी तरह इंस्टाग्राम पर भी यह पता चल जाता है कि आप ऑनलाइन हैं।

instagram (3)

ऐसे में यह फीचर डिफॉल्ट रूप से अपने आप एक्टिव रहता है इसलिए आपको इंस्टाग्राम की सेटिंग पर जाकर मैन्युअली इसे बंद करना होता है। जब एक बार आपका एक्टिव स्टेटस बंद हो जाता है तो इसे न केवल दोस्त देख सकते हैं बल्कि परिवार वाले भी नहीं पहचान सकते कि आप ऑनलाइन हैं। ऐसे में जरूरी नहीं होता कि आपको ऑन द स्पॉट ही रिप्लाई देना है। आप बाद में भी रिप्लाई दे सकती हैं। इसे बंद करने में कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं।

Android फोन के लिए

ऐसे में सबसे पहले आप इंस्टाग्राम को ओपन करें और उसके प्रोफाइल पर जाएं। अब अपनी प्रोफाइल में आपको टॉप राइट कॉर्नर पर थ्री लाइंस दिखेंगी। उस पर क्लिक करें। वहां पर आपको सेटिंग पर जाकर एक्टिविटी पर जाना है। फिर नीचे स्क्रॉल करना है और Messages and story replies सेलेक्ट करना है। अब शो एक्टिविटी स्टेटस पर क्लिक करना है। वहां पर आपको मैसेज ऑफ करना है। ऐसा करने से आपका एक्टिव स्टेटस बंद हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें - अचानक क्यों कम हुआ आपका क्रेडिट स्कोर? ईएमआई में देरी के अलावा हो सकते हैं ये 5 कारण

आईफोन के लिए

आईफोन में सबसे पहले आप इंस्टाग्राम ओपन करें। प्रोफाइल पर जाएं। 3 लाइन वाले मेनू पर क्लिक करें। सेटिंग्स एंड एक्टिविटी पर क्लिक करें।

instagram (3)

Messages and story replies पर सेलेक्ट करें। शो एक्टिविटी स्टेटस को चुनकर उसे बंद करें। ऐसा करने से आपका एक्टिव स्टेटस सेटिंग बंद हो जाएंगे।

इंस्टाग्राम वेब के लिए

अगर आप वेब में अपने स्टेटस को बंद करना चाहती हैं तो सबसे पहले आप instagram.com पर जाएं। अपने अकाउंट को साइन इन करें। नेविगेशन बार में तीन लाइन वाले मेनू पर क्लिक करें। सेटिंग्स में जाकर Messages and story replies पर क्लिक करें। शो एक्टिविटी स्टेटस पर जाएं और एक्टिव स्टेटस बंद करें। 

इसे भी पढ़ें - आधार ऑथेंटिकेशन फेल... सर्वर डाउन या गलत नंबर, जानें क्यों आपके फोन तक नहीं पहुंच रहा है ओटीपी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।