
How To Hide Instagram Chats: आज के डिजिटल दौर में प्राइवेसी सबसे ज्यादा मायने रखती है, खासकर जब बात सोशल मीडिया चैट्स की हो। Instagram अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पेश करता रहता है। कई बार हम चाहते हैं कि हमारी कुछ खास बातचीत या निजी चैट्स किसी और की नजरों में न आएं या फोन किसी के हाथ में होने पर भी वे सुरक्षित रहें। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए Instagram ने वैनिश मोड और अन्य प्राइवेसी सेटिंग्स दी हैं, जिनकी मदद से आप अपनी चैट्स को गायब कर सकती हैं। इन फीचर्स का इस्तेमाल करना बेहद आसान है और यह आपको अपनी बातचीत पर पूरा कंट्रोल देता है। नीचे देखें तरीका

वैनिश मोड Instagram का एक बहुत ही कूल फीचर है। इसे ऑन करने के बाद, जैसे ही आप चैट विंडो बंद करती हैं।
यह फीचर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपनी चैट हिस्ट्री को फोन में सेव नहीं रखना चाहते। ध्यान देने वाली बात यह है कि वैनिश मोड में अगर कोई आपकी चैट का स्क्रीनशॉट लेता है, तो Instagram तुरंत आपको इसका नोटिफिकेशन भेज देता है।
इसे भी पढ़ें- Laptop Security Tips: लैपटॉप की ये सेटिंग्स कर रही हैं आपकी जासूसी, प्राइवेसी बचानी है तो तुरंत फॉलो करें ये ट्रिक

अगर आप चाहती हैं कि आपकी चैट मेन इनबॉक्स में न दिखे, तो आप उसे General टैब में डाल सकती हैं। इसके लिए चैट पर लॉन्ग प्रेस करें और Move to General ऑप्शन चुनें। इससे कोई भी व्यक्ति जब आपका मैसेज बॉक्स खोलेगा, तो उसे सिर्फ प्राइमरी चैट्स ही दिखेंगी और आपकी खास चैट दूसरे फोल्डर में सुरक्षित रहेगी।
अगर आप किसी चैट को पूरी तरह से नजरों से ओझल करना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए दो अन्य तरीके भी काम आते हैं।
इसे भी पढ़ें- अपनी पर्सनल डिटेल्स को रखना चाहती हैं सिक्योर? फोन में आज ही ऑन कर लें ये 5 स्मार्ट सेटिंग्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।