Sat Mar 21, 2026 | Updated 10:50 PM IST HZ Awards 2026
 Instagram chat security

क्या अब कोई तीसरा भी पढ़ सकेगा आपके मैसेजेस? 8 मई के बाद आएगा ये बदलाव, Instagram पर चैटिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Instagram End To End Encryption News: इंस्टाग्राम को लेकर हाल ही में एक ऐसी अपडेट सामने आई, जिसने यूजर्स के मन में कई सवाल खड़ कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम 8 मई, 2026 के बाद से DMs के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को हटा रहा है। क्या इसका मतलब है कि अब आपकी चैट लीक हो सकती है? चलिए समझते हैं पूरी बात और जानते हैं कि चैटिंग करते वक्त आपको किन बातो का ध्यान रखना चाहिए?
Editorial
Updated:- 2026-03-16, 17:12 IST

ऑनलाइन तस्वीरें पोस्ट करना और चैटिंग करना हम सभी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। इंस्टाग्राम एक ऐसा ऐप है, जो लगभग सभी के फोन में मिल जाएगा, लेकिन हाल ही में इसे लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने इंस्टाग्राम यूजर्स के मन में सेफ्टी को लेकर डर पैदा कर दिया है और उनके मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इंस्टाग्राम पर चैटिंग करना अब लोगों को मुश्किल में डाल सकता है। दरअसल, मेटा ने अनाउंस किया है कि जल्द ही DMs के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड (E2EE) को बंद कर दिया जाएगा। अगर आप इस फीचर के बारे में नहीं जानते, तो बता दें कि इस फीचर की मदद से दो यूजर्स के बीच हो रही बातचीत सेफ रहती है और उसे कोई तीसरा यहां तक कि वो ऐप भी नहीं पढ़ सकता है। आपने व्हाट्सऐप चैट्स में भी इस तरह का नोट देखा होगा। अब जब इंस्टाग्राम ने इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज के लिए E2EE फीचर के 8 मई से हटाए जाने की बात कही है, तो यूजर्स के मन में प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरी बात और इंस्टा पर चैटिंग करते वक्त अब आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा?

इंस्टाग्राम DMs से हटा दिया जाएगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन सपोर्ट

instagram end to end encryption meta to remove this feature
इंस्टाग्राम के सपोर्ट पेज पर इस बात की जानकारी दी गई है कि 8 मई, 2026 से DMs से एंड टू एंड एन्क्रिप्शन सपोर्ट का फीचर हटा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों के मन में सेफ्टी को लेकर डर आ रहा है और वो प्राइवेसी को लेकर चिंतित हो गए हैं। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) फीचर बंद होने के बाद से मैसेज एन्क्रिप्टेड फॉर्म में नहीं भेजे जाएंगे। दरअसल, ये एक तरह का सिक्योरिटी सिस्टम होता है, जिसकी वजह से मैसेजेस सिर्फ रिसीवर और सेंडर के बीच ही रहते हैं और प्लेटफॉर्म या ऐप कोई भी उन मैसेजेस को नहीं पढ़ सकता है, लेकिन अब मेटा इन्हें पढ़ पाएगा। बता दें कि कंपनी की तरफ से इस फीचर को दिसंबर, 2023 में शुरू किया गया था, लेकिन कंपनी का कहना है कि बहुत ही कम यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अब इसे बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, व्हाट्सऐप पर ये फीचर पहले की तरह उपलब्ध रहेगा। यूजर्स को अब कुछ खास सेटिंग का भी ध्यान रखना होगा ताकि मैसेजेस प्राइवेट रहें।

यह भी पढ़ें- आधार ऑथेंटिकेशन फेल... सर्वर डाउन या गलत नंबर, जानें क्यों आपके फोन तक नहीं पहुंच रहा है ओटीपी?

इंस्टााग्राम पर चैटिंग करते वक्त अब रखें इन बातों का ख्याल

Instagram-data-usage-1771312654430

  • इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते वक्त अपनी पर्सनल फोटोज को शेयर न करें। यूं तो किसी भी ऐप पर इस तरह के फोटोज शेयर करने से बचना चाहिए, लेकिन अब इस फीचर के हटने के बाद इंस्टा पर इन्हें बिल्कुल शेयर न करें।
  • आप अपना पासवर्ड, बैंक डिटेल्स या कोई अन्य जानकारी भी इंस्टाग्राम चैट्स में किसी को न भेजें।
  • फोटोज को व्यू वन्स ऑप्शन में भेजें ताकि आपकी फोटोज को बार-बार ओपन न किया जा सके।
  • किसी को चैट में अपनी लोकेशन भेजने से बचें।
  • बैंक पासबुक, ओटीपी या आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स न भेजें।
  • इंस्टाग्राम में वैनिश मोड का इस्तेमाल करें। इसमें चैट विंडो बंद करने के बाद मैसेजेस डिलीट हो जाते हैं।

यह भी पढ़े- ATM में फंस गया है कार्ड? घबराएं नहीं, अपना डेबिट कार्ड वापस पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 स्टेप्स

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।