-1771416486238.webp)
आधार कार्ड सिर्फ कार्ड नहीं है बल्कि हमारी पहचान है। वहीं, अब ये हमारी जरूरत भी बन चुका है। ऐसे में यदि किसी भी चीज का वेरिफिकेशन करना हो तो सबसे पहले आधार कार्ड ही मांगा जाता है। बता दें कि वेरिफिकेशन पूरी तब होगी जब उस आधार कार्ड पर सही नंबर दर्ज होगा। उस नंबर पर ओटीपी आता है, जिसे लिखने के बाद वेरिफिकेशन होता है कि वह आधार कार्ड आपका ही है, कोई फेक नहीं है, लेकिन कभी-कभी सही नंबर अपडेट ना होने की वजह से ओटीपी नहीं आता। ऐसे में सही नंबर को अपडेट करना बेहद जरूरी होता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आधार कार्ड से जुड़े नंबर पर ओटीपी ना आए तो क्या करें और इसके पीछे क्या कारण है। पढ़ते हैं आगे...
इसके लिए सबसे पहले आप अपडेट आधार ऑनलाइन के विकल्प को चुन सकती हैं। ऐसे में आप सबसे पहले संबंधित ऐप पर जाएं। अब आप वहां पर अपडेट आधार ऑनलाइन वाले ऑप्शन को क्लिक करें।
-1771420895759.jpg)
वहां आपको फेस स्कैन या ओटीपी से वेरिफिकेशन करना होगा। जब वेरिफिकेशन करेंगी तो आपको अपना नया नंबर दर्ज करना है। अगर अन्य कोई और जानकारी मांगी गई है तो उसे भी दर्ज करना जरूरी है। अब उस पोर्टल पर मांगी गई फीस को भरने के बाद सबमिट करें।
इसे भी पढ़ें - क्या आप भी सोशल मीडिया पर सब कुछ शेयर करते हैं? इन 9 जानकारियों को पब्लिक करना पड़ सकता है महंगा
एक अन्य तरीका भी है। ऐसे में आप उसके लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर। माय आधार पर क्लिक करें। वहां आपको गेट आधार का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर आपको बुक अप्वाइंटमेंट पर क्लिक करना है। फिर अपनी लोकेशन डालनी है और प्रोसीड टू बुक अप्वाइंटमेंट पर क्लिक करना है।
-1771420942923.jpg)
इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें। जब ओटीपी आए तो जानकारी को दर्ज करें और न्यू मोबाइल नंबर भी दर्ज करें। अब नेक्स्ट पर क्लिक करके अप्वाइंटमेंट डेट और टाइम को चूनें और ध्यान रहे कि सभी डिटेल्स सही होनी चाहिए। फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें। जिस तारीख और समय को आपने चुना है, उसी पर आप बुकिंग आधार सेंटर पर चले जाएं। यहां आपको बायोमेट्रिक करवानी है और नया नंबर डलवाना है।
इसे भी पढ़ें - डबल काम करने पर क्यों मजबूर है आज का युवा? 9 से 5 की जॉब के बाद कर रहे हैं पार्ट टाइम काम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।