Thu Feb 19, 2026 | Updated 05:43 AM IST
herzindagi
recharged wrong number by mistake

गलती से किसी गलत नंबर पर रिचार्ज हो जाए तो क्या करें, क्या रिफंड मिलना मुमकिन है?

मोबाइल रिचार्ज करते समय गलत नंबर पर पैसे चले जाने पर क्या करें, यह लेख बताता है। यदि नंबर अमान्य है, तो पैसे स्वतः वापस आ जाते हैं। सक्रिय नंबर पर गलती होने पर कस्टमर केयर से संपर्क करें, ट्रांजैक्शन आईडी और स्क्रीनशॉट दें। 
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 19:14 IST

मोबाइल और डिजिटल के इस दौर में ऐप या नेट बैंकिंग के जरिए अक्सर लोग जल्दबाजी में रिचार्ज कर देते हैं। बता दें कि यह बेहद ही आसान काम हो गया है, लेकिन एक अंक की गलती हमारे सारे पैसे अनजान नंबर तक पहुंचा देती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, रिचार्ज रिफंड करने की प्रक्रिया थोड़ी सी मुश्किल हो सकती है, लेकिन यदि सही समय पर कदम उठाया था तो आपके पैसे वापस भी आ सकते हैं। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि आपने गलत नंबर पर रिचार्ज कर दिया है तो कैसे आप अपने पैसे को वापस ला सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

कैसे पाएं अपने पैसे?

सबसे पहले यह जानें कि क्या इस गलती के बाद रिफंड मिलना मुमकिन है। बता दें कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने गलती कितनी बड़ी की है।

wrong number recharge (2)

यदि आपने जिस नंबर पर रिचार्ज किया है वह नंबर अमान्य है तो अपने आप 24 या 48 में पैसे आ जाएंगे। इसके लिए कुछ भी करने की जरूरत नहीं है, लेकिन समस्या तब होती है जब वह नंबर किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा एक्टिव है। यानी इस्तेमाल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें -  क्या आप भी सोशल मीडिया पर सब कुछ शेयर करते हैं? इन 9 जानकारियों को पब्लिक करना पड़ सकता है महंगा

गलत रिचार्ज करने पर क्या करें?

  • आप सबसे पहले कस्टमर केयर पर कॉल करें। अगर एयरटेल, जिओ आदि नंबर है तो आप उनके कस्टमर केयर पर जाएं और कॉल करें। ट्रांजैक्शन आईडी, तारीख, समय आदि दर्ज करें, जिस पर रिचार्ज हो गया है।
  • अगर आपने गूगल पे, फोनपे, पेटीएम के माध्यम से रिचार्ज किया है, तो उसका स्क्रीनशॉट लें फिर शिकायत दर्ज करें। आप ऐप के माध्यम से भी कंपनी से बात कर सकते हैं।

wrong number recharge (3)

  • कॉल के अलावा कंपनी की ऑफिशियल ईमेल पर शिकायत भेजें। इसमें अपने रिचार्ज का स्क्रीनशॉट भेजें और वो नंबर भी लिखें, जिस पर रिचार्ज करना चाहते थे।
  • यदि आपने किसी दुकान से रिचार्ज कराया तो तुरंत उस दुकान पर जाएं, उनके पास रिवर्सल का विकल्प होता है। रिचार्ज के कुछ ही मिनट के अंदर वह रिवर्स हो सकते हैं। आप उस नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं, जिस पर रिचार्ज कर दिया और उनसे भी विनम्रतापूर्वक अपने पैसे वापस मांग सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - डबल काम करने पर क्यों मजबूर है आज का युवा? 9 से 5 की जॉब के बाद कर रहे हैं पार्ट टाइम काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।