-1773223782438.webp)
एटीएम से पैसे निकालते समय कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि मशीन से कैश बाहर नहीं आती, लेकिन आपके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आ जाता है। कभी-कभी टेक्नोलॉजी की खराबी या लाइट जाने की वजह से होने वाली यह समस्या किसी को भी स्ट्रेस में डाल सकती है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय अगर आप सही कदम उठाएं, तो आपका पैसा सुरक्षित वापस मिल सकता है। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आजम हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एटीएम ट्रांजेक्शन फेल होने पर आपको क्या करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
जैसे ही ट्रांजेक्शन फेल हो, एटीएम से निकलने वाली 'फेल्ड ट्रांजेक्शन' रसीद को संभाल कर रख लें। अगर रसीद नहीं निकली है, तो अपने मोबाइल पर आए मैसेज का स्क्रीनशॉट ले लें। इसमें मौजूद ट्रांजेक्शन आईडी, समय और एटीएम की लोकेशन शिकायत दर्ज कराते समय बहुत काम आती है।

अक्सर बैंक का सर्वर ट्रांजेक्शन को ट्रैक कर लेता है और कटा हुआ पैसा 24 घंटे के अंदर अपने आप आपके अकाउंट में वापस क्रेडिट हो जाता है। यदि सर्वर में कोई मामूली टेक्नोलॉजी खराबी है, तो यह 'ऑटो-रिवर्सल' प्रोसेस सबसे आम सॉल्यूशन है।
बता दें, अगर 24 घंटे बाद भी पैसा वापस नहीं आता है, तो बिना देरी किए अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें। आप बैंक की वेबसाइट या ऐप के जरिए भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसके अलावा, अपनी नजदीकी होम ब्रांच में जाकर शिकायत देना सबसे अच्छा तरीका साबित हो सकता है। शिकायत दर्ज करने के बाद कंप्लेंट नंबर लेना न भूलें।
इसे भी पढ़ें - भूल गए आधार कार्ड? टेंशन छोड़ें! अब मोबाइल से ही होगा होटल चेक-इन, जानें आधार ऐप का ये जादुई फीचर
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, ट्रांजेक्शन फेल होने के मामले में बैंक को T+5 दिनों के अंदर पैसा वापस करना जरूरी है। यानि ट्रांजेक्शन के दिन के बाद 5 वर्किंग डे के अंदर आ जाएंगे।
-1773224599745.jpg)
आरबीआई का एक नियम यह भी है कि यदि बैंक शिकायत के 5 दिनों के अंदर पैसा वापस नहीं करता है, तो उसे ग्राहक को 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से हर्जाना देना होगा।
इसे भी पढ़ें - रुकिए! क्या आप भी 100% तक चार्ज करते हैं फोन? बैटरी खराब होने से बचाएगा यह एक छोटा सा फीचर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।