-1773128916647.webp)
स्मार्टफोन आज हमारी लाइफस्टाइल का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। ऑफिस के कामों से लेकर अपनी मेमोरी बनाने तक, हम हर चीज के लिए अपने फोन पर निर्भर हैं, लेकिन इस भारी उपयोग के बीच, एक समस्या जो लगभग हर यूजर को स्ट्रेस देती है, वह है बैटरी का तेजी से खत्म होना या कुछ ही समय में फोन की बैटरी लाइफ का गिर जाना। अक्सर देखा गया है कि नए फोन की बैटरी भी कुछ ही महीनों में जवाब देने लगती है। इसकी एक मेन कारण हमारी चार्जिंग की गलत आदतें हैं। ज्यादातर लोग फोन को बार-बार 100% तक चार्ज करते हैं, जो असल में लिथियम-आयन बैटरी के हेल्थ के लिए सही नहीं है। कुछ एक्सपर्ट मानते हैं कि बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने से उस पर दबाव बढ़ता है और उसकी उम्र कम हो जाती है। ऐसे में यदि आप भी इस समस्या का सामना कर रही हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चार्जर से जुड़े सही तरीके क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि स्मार्ट समाधान है चार्जिंग लिमिट (Charging Limit) को सेट करना। आजकल के स्मार्टफोन्स में ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जहां आप चार्जिंग को 80% या 85% पर ही रोक सकते हैं। ऐसा करने से बैटरी पर स्ट्रेस कम पड़ता है, जिससे उसकी लाइफ लंबी बनी रहती है और लंबे समय तक आपको शानदार बैटरी बैकअप मिलता रहता है।
चार्जिंग लिमिट स्मार्टफोन का एक स्मार्ट फीचर है, जो आपकी बैटरी को जरूरत से ज्यादा चार्ज होने से बचाता है। सरल शब्दों में कहें तो, इस फीचर की मदद से आप यह तय कर सकते हैं कि आपका फोन कितने प्रतिशत तक चार्ज होना चाहिए।
-1773129079980.jpg)
उदाहरण के तौर पर, यदि आप इसे 80% पर सेट कर देते हैं, तो बैटरी का लेवल वहां पहुंचते ही बिजली की सप्लाई अपने आप कट जाएगी। इससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और उसकी उम्र बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें - स्टोरेज के चक्कर में खरीदा 128GB या 1TB का मोबाइल फोन? फिर भी लेना पड़ रहा है सब्सक्रिप्शन, जानें वजह

इसे भी पढ़ें - क्या आप भी फोन को चार्ज करते हुए करती हैं ये गलती? बहुत जल्दी खराब हो सकता है जैक, जानें क्या है सही तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।