
आज के डिजिटल समय में लैपटॉप अब रोज की सबसे जरूरी चीज में से एक हो गया है। कई काम ऐसे हैं, जिसे आप लैपटॉप के बिना सोच भी नहीं सकते। सुबह ऑफिस का काम हो या शाम को पर्सनल ई-मेल चेक करना हो, कुछ लोग लैपटॉप से ही अपने सारे काम करते हैं। पहले जहां कंप्यूटर का इस्तेमाल ज्यादातर ऑफिस या साइबर कैफे में होता था, अब लगभग हर जगह पर लैपटॉप का इस्तेमाल होने लगा है। ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स से लेकर स्टूडेंट्स और फ्रीलांसर के पास भी लैपटॉप जरूर होता है। हालांकि, लैपटॉप जितना ज्यादा यूज होता है, उतना ही ज्यादा सर्विस भी मांगता है। कई लोग लैपटॉप को यूज करते समय कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते, जिसके चलते इसमें कोई न कोई दिक्कत आती रहती है। इसमें सबसे बड़ी समस्या चार्जिंग की होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिसे लैपटॉप चार्ज करते समय आपको नहीं करना चाहिए।
कई लोग लैपटॉप चार्ज में लगा रहता है और उसे बार-बार हिलाते रहते हैं। उसकी वायर इतनी ज्यादा बड़ी नहीं होती, जिससे चार्जिंग पॉइंट खींचता है और खराब हो जाता है। इतना ही नहीं, चार्जर हिलने से स्पार्क भी होता है, जो बड़े खतरे का कारण बन सकता है। इसलिए, आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर बैटरी चार्ज है, तो 80-90% चार्ज होने पर प्लग निकाल दें।

कई लोग लोग लैपटॉप को पूरी तरह चार्ज होने के बाद भी प्लग में लगाकर रखते हैं। लगातार चार्ज पर लगाना भी बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर बैटरी फुल हो गई है, तो बंद करने में क्या दिक्कत है। कई लोग लोग लैपटॉप को पूरी तरह चार्ज होने के बाद भी प्लग में लगाकर रखते हैं, जो ठीक नहीं है। गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या बड़ी फाइल प्रोसेसिंग के दौरान आप लैपटॉप को चार्जर निकाल देंगे, तो यह भी अच्छा होता है। यह लैपटॉप सेफ्टी टिप्स भी है।
इसे भी पढ़ें- Smartphone Battery Saving Tips: बिना इस्तेमाल किए ही खत्म हो जाती है फोन की बैटरी? दिक्कत दूर करने के लिए ऑन करें ये सेटिंग
चार्जिंग केबल को टेढ़ा मोड़कर लगाना या बार-बार झटका देना भी लैपटॉप को नुकसान पहुंचा सकता है। केबल को आप सीधा और सही से लगाएं, पोर्ट ढीला है तो कहीं और लगाएं। चार्जिंग सही से नहीं होगी, तो चार्जिंग पॉइंट के साथ-साथ केबल में भी दिक्कत आ सकती है।

चार्जर को बार-बार लगाना और निकालना भी अच्छा नहीं होता। जब अच्छे से चार्ज हो जाए, तो चार्जर निकालें। अगर ऐसा रोज करेंगी, तो बैटरी और चार्जिंग पोर्ट पर असर पड़ता है। इसलिए, जरूरत पड़ने पर ही चार्जर लगाएं और निकालें।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।