
Charging Heating Gel Pad Using Tips: सर्दी में होने वाले मसल्स या पेट दर्द के साथ ठंड से राहत के लिए अधिकतर लोग हीटिंग पैड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे यूज करना बेहद आसान है बस कुछ मिनट चार्ज किया और घंटों तक यह हीट रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरा सी लापरवाही से यह आरामदायक डिवाइस आपकी लाइफ को खतरे में डाल सकता है?
बाजार में मिलने वाले सस्ते और खराब क्वालिटी के हीटिंग पैड्स अक्सर फट जाते हैं या उनमें शॉर्ट सर्किट हो जाता है, जिससे गंभीर चोटें और त्वचा के जलने का खतरा रहता है। दर्द में राहत पाना अच्छी बात है, लेकिन सेफ्टी का ध्यान न देना दिक्कत में डाल सकता है। अगर आप चार्जिंग हीटिंग पैड का इस्तेमाल करती हैं, तो आज के इस लेख में बताए गए सेफ्टी टिप्स आपके लिए कारगर हो सकते हैं।

आमतौर पर लोग जो सबसे बड़ी गलती करते हैं वह है हीटिंग पैड को चार्ज में लगाकर सिकाई करना। अगर आप भी यह गलती करती हैं, तो यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
चार्जिंग के दौरान डिवाइस में बिजली का प्रवाह हो रहा होता है। अगर पैड के अंदर का हीटिंग एलिमेंट लीक हो जाए या तार शॉर्ट हो जाए, तो आपको सीधा इलेक्ट्रिक शॉक लग सकता है। हमेशा पैड को पूरी तरह चार्ज होने दें, स्विच बंद करें, प्लग निकालें और उसके बाद ही इसका उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें- Immersion Rod पर जम गई है पानी की सफेद परत? इन 3 आसान तरीकों से करें साफ, खर्च करने होंगे मात्र 15 रुपये
ज्यादातर हीटिंग पैड्स ऑटो-कट फीचर नहीं होता है। अब ऐसे में जरूरत से ज्यादा गर्म होने पर पैड के अंदर का जेल या पानी उबलने लगता है, जिससे पैड गुब्बारे की तरह फूल कर फट सकता है।
चार्जिंग पर लगाकर कभी न सोएं। पैड को चार्ज करते समय सामने रखें और जैसे ही वह पर्याप्त गर्म हो जाए, खुद स्विच बोर्ड का बटन बंद कर दें। आमतौर पर 5-10 मिनट की चार्जिंग ज्यादा होती है।
हीटिंग पैड की ऊपरी सतह बहुत गर्म हो सकती है, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। अब ऐसे में इसे सीधे स्किन पर रखने के बजाय पैड को हमेशा एक पतले तौलिये या अपने कपड़ों के ऊपर रखें।

इस्तेमाल करने से पहले हर बार पैड को ध्यान से देखें। अगर पैड कहीं से गीला लग रहा है या उससे जेल बाहर आ रहा है, तो उसे तुरंत फेंक दें। बिना ब्रांड वाले या बहुत सस्ते हीटिंग पैड न खरीदें। इनमें सुरक्षा मानकों की कमी होती है, जिससे इनके फटने की संभावना ज्यादा रहती है।
इसे भी पढ़ें- Electric Rod 1 महीने में हो जाएगी खराब, अगर आप ये 5 गलतियां कर रहे हैं तो रुक जाएं
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।