
Rod Using Safety Tips: रॉड कितना खतरनाक हो सकता है? इससे जुड़ी खबरें आपको हर साल सर्दियों में सुनने को मिलती होंगी। इसी चलते लोग रॉड इस्तेमाल के दौरान सेफ्टी का ध्यान रखते हैं। इसके बाद भी कई घटनाएं देखने और सुनने को मिल जाती हैं। हाल ही में, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रामपुरी मोहल्ले में 2 बहनों की इलेक्ट्रिक रॉड से करेंट लगने पर मौत हो गई। राड के करंट की चपेट में आकर दो बहनों की मौत की खबर ने पूरे शहर में कोहराम मचा दिया था। इसके बाद लोग रॉड को यूज करने का सही तरीका और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए, इसके बारे में सर्च कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रॉड को सही से इस्तेमाल करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे। इस टिप्स को अगर रोज फॉलो करती हैं, तो यह दिक्कत नहीं होगी।
पानी में रॉड डालने का सही तरीका- कभी भी रॉड को पूरा पानी में न डुबाएं। रॉड पर एक निशान होता है, जहां तक पानी होना जरूरी होता है। अगर आप रॉड को पानी में पूरा डूबा देंगी, तो बिजली लगने का खतरा रहता है। यह खतरनाक हो सकता है। इसलिए, कभी भी यह गलती न करें।
इसे भी पढे़ं- Electric Rod 1 महीने में हो जाएगी खराब, अगर आप ये 5 गलतियां कर रहे हैं तो रुक जाएं
कभी भी यह गलती न करें। जब तक स्विच बंद नहीं किया है, तब तक रॉड को हाथ न लगाएं। पहले स्विच बंद करें और प्लग को बोर्ड से बाहर निकालें। इसके बाद रॉड को हाथ लगाएं। यह सबसे जरूरी चीज है, इस बात को आपको कभी नहीं भूलना चाहिए।

कई लोग स्विच बंद कर देते हैं और प्लग को बाहर नहीं निकालते। उन्हें लगता है कि स्विच बंद कर दिया है, तो बिजली पानी तक नहीं आएगी। ऐसी गलती कभी भी न करें। अगर बोर्ड में प्लग लगा है, तो बिजली प्रभावित हो सकती है। जब तक प्लग स्विच से बाहर नहीं निकालते, तब तक पानी में हाथ न डालें।
अक्सर लोग सोचते हैं कि वह रॉड को टच नहीं कर रहे। वह स्विच बंद कर रहे है, तो इसके लिए चप्पल पहनने की क्या जरूरत, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। कई बार स्विच बंद करते समय स्पार्क उठता है, रॉड बहुत ज्यादा बिजली लोड लेती है, इसलिए ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। ये गलती भूल से भी न करें।
रॉड को पानी में डाले बिना स्विच ऑन न करें। पहले आपको पानी में रॉड डालना है, इसके बाद स्विच को ऑन करना है। कभी भी भूल से भी यह गलती न करें। स्विच ऑन करने के बाद पानी में रॉड को डालना खतरनाक हो सकता है। माता-पिता बच्चों को रॉड से दूर रखें। रॉड यूज करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।

जहां भी आप पानी गर्म करने के लिए बाल्टी रख रहे हैं, वहां फर्श सुखा रखें। कई बार पानी की वजह से भी करंट लग जाता है। बाल्टी से अगर बिजली फर्श पर पानी में कनेक्ट हो गई, तो जो भी वहां से गुजरेगा उसे करंट लग सकता है। इसलिए, जहां भी पानी गर्म करने के लिए रख रही हैं, फर्श को सूखा रखें। इसके साथ ही, ध्यान रखें कि बाल्टी फटी न हो। बाल्टी में से पानी लीक नहीं होना चाहिए।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।