herzindagi
5 mistakes you should avoid while using geyser in winter safety tips

गीजर यूज करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं ये गलतियां, नहाते समय 4 साल के बच्चे की मौत के बाद घबराए लोग, आप भी ध्यान रखें ये बातें

गीजर से जुड़े हादसों की बड़ी वजह गैस लीकेज, कार्बन मोनोऑक्साइड का रिसाव, शॉर्ट सर्किट और खराब वायरिंग हो सकती है। हालांकि, इसके सिवा भी कुछ ऐसे टिप्स हैं, जिन्हें आपको फॉलो करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 18:31 IST

उत्तर प्रदेश में गीजर की वजह से 4 साल के बच्चे की मौत की खबर ने हर किसी को डरा कर रख दिया है। सर्दियों के मौसम में गीजर एक ऐसी चीज है, जो समय बचाने के लिए सबसे अच्छी होती है। बस स्विच ऑन करो और कुछ ही मिनटों में पानी गर्म हो जाता है। हालांकि, यही गीजर एक 4 साल के बच्चे की जान का कारण बन गया है। ऐसे अब लोग गीजर चलाने से घबराने लगे हैं। कहीं ऐसी घटना आपके घर में न हो जाए, इसलिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है। कहीं आप भी तो गीजर चलाते समय यह गलती तो नहीं कर रही, इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने चाहिए।

गीजर यूज करते समय न करें ये गलतियां

सर्विस करवाना जरूरी- सबसे जरूरी काम यह है कि आपको हर साल गीजर की सर्विस करवानी चाहिए। इससे गीजर में अगर कोई दिक्कत है या आने वाली है, तो इसके बारे में पता लग जाता है। सर्दियों में गीजर गर्म पानी के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला उपकरण है। इसलिए, आपको इस बात से नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

5 mistakes you should avoid while using geyser in winter safety tips

इसे भी पढ़ें- Electric Rod 1 महीने में हो जाएगी खराब, अगर आप ये 5 गलतियां कर रहे हैं तो रुक जाएं

बंद बाथरूम में गीजर ऑफ कर दें

अगर पानी गर्म कर लिया है, तो आपको गीजर बंद करके बाथरूम में यूज करना चाहिए। जिन बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं होती, उनके लिए यह सबसे जरूरी ध्यान में रखने वाली चीज है। अगर आप गीजर यूज करते समय इन बातों का ध्यान रखती हैं, तो ऐसे खतरों से बचना आसान रहता है।

गीजर ऑन करके उसके नीचे नहाना

अगर पानी गर्म हो चुका है, तो कोशिश करें कि गीजर का स्विच बंद करने के बाद ही शॉवर का यूज करें। इसके अलावा गीजर को लंबे समय तक चालू रखना ओवरहीटिंग और गैस रिसाव का खतरा बढ़ जाता है। नहाने से पहले गीजर बंद कर देना ज्यादा सुरक्षित होता है।

5 mistakes you should avoid while using geyser in winter safety tipssd

इसे भी पढ़ें- Electric Kettle हो सकता है खराब, यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें सेफ्टी टिप्स

बाथरूम में स्विच बोर्ड के पास पानी गिरने देना

गीजर तब भी खतरनाक हो सकता है, अगर गीले हाथों से स्विच छुआ जाए या स्विच बोर्ड पर पानी गिर रहा है। इसलिए, अगर आप ध्यान रखें तो बाथरूम में गीजर का स्विच ऊपर होना चाहिए। यह आपको खतरे से बचाता है।

लोकल या खराब क्वालिटी वायरिंग का इस्तेमाल

कई बार लोग गीजर लगवाते समय सस्ती वायरिंग, खुले तार और घटिया प्लग का यूज कर लेते हैं। वह ध्यान नहीं देते कि गीजर बहुत ज्यादा बिजली यूज करता है। यह शॉर्ट सर्किट और करंट लगने की बड़ी वजह बन जाती है। गीजर हमेशा अच्छी क्वालिटी की वायरिंग से ही कनेक्ट होना चाहिए।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।