herzindagi
how to use extension board safely at home avoid these mistakes

Extension Board Hack: एक्सटेंशन बोर्ड यूज करते समय कहीं आप भी तो नहीं करती हैं ये गलतियां? बड़े नुकसान से बचने के लिए टिप्स

Extension Board Using Tips: एक ही समय में लैपटॉप, मोबाइल चार्जर, वाई-फाई राउटर और अन्य उपकरणों को चलाने के लिए यह सबसे काम की चीज मानी जाती है। इतना ही नहीं, अगर आप बेड पर हैं और स्विच बेड के पास नहीं लगा है, तो आप एक्सटेंशन बोर्ड में चार्जर लगाकर कहीं भी आराम से बैठकर फोन चला सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 15:45 IST

Extension Board Safety Tips: एक्सटेंशन बोर्ड आज के समय में आपको हर घर में देखने को मिल जाएगा। यह अब लोगों की सबसे जरूरी चीज बनती जा रही है। कुछ लोग ट्रैवल के दौरान भी इसे अपने साथ कैरी करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अगर कमरे में केवल एक ही स्वीच लगा है, तो आप इसमें एक्सटेंशन बोर्ड की वायर लगाकर, कई चीजें यूज कर पाती हैं। यही कारण है कि इसे लोग बड़े काम की चीज मानते हैं। हालांकि, यह काम की चीज आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। अगर आप इसका सही से यूज नहीं करती हैं, तो आपको रूक जाना चाहिए। एक छोटी सी गलती से आपके घर की बिजली फ्यूज हो सकती है, इतना ही नहीं घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना भी हो सकती है।

एक्सटेंशन बोर्ड यूज करते अक्सर लोग करते हैं ये गलतियां

एक साथ हाई पावर वाले डिवाइस लगाना- माना कि आप एक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कई डिवाइस चार्ज में लगा सकती हैं, लेकिन अगर हाई पावर वाली चीजें है, तो यह खतरनाक हो सकता है। ओवरलोड से वायर गर्म हो जाएगी, जिससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा भी बना रहता है। इतना ही नहीं आपके डिवाइस भी खराब हो सकते हैं, जो आपने चार्ज में लगाए थे। खराब या लोकल क्वालिटी का बोर्ड यूज करना और भी ज्यादा खतरनाक होता है। कोशिश करें कि हाई पावर वाले डिवाइस यूज करते समय, एक्सटेंशन बोर्ड में ज्यादा चीजें न लगाएं।

  • ध्यान रखें- एक्सटेंशन बोर्ड में हीटर, आयरन, गीजर, कूलर जैसे ज्यादा लोड वाली चीजें एक साथ न लगाएं।

इसे भी पढ़ें- Extension Board Hacks: रूम हीटर का प्लग पुराने एक्सटेंशन बोर्ड में लगाना पड़ सकता है भारी, यूज करती हैं तो जान लें जरूरी जानकारी

how to use extension board safely at home avoid these mistakess

वायर को बार-बार मूव करना

कई बार एक्सटेंशन बोर्ड दूर होता है, जिसकी वजह से इसकी वायर बार-बार हिलती रहती है। ऐसे में जो भी डिवाइस आपने बोर्ड में लगाए हैं, उसमें भी बिजली की रफ्तार एक बराबर नहीं होती। ऐसे में अगर आप सही से ध्यान नहीं देंगी, तो आपका चार्जर भी खराब हो सकता है। कोशिश करें कि एक्सटेंशन बोर्ड में उपकरण लगाने के बाद ज्यादा वायर को हिलाए नहीं।

इसे भी पढ़ें-Electric Kettle को एक्सटेंशन बोर्ड में लगाना कितना सुरक्षित, यूज करते समय इन 3 बातों को न करें नजरअंदाज

how to use extension board safely at home avoid these mistakessd

स्विच ऑफ किए बिना डिवाइस लगाना

एक्सटेंशन बोर्ड का स्विच ऑफ किए बिना अगर आप डिवाइस लगाएंगी, तो अक्सर आपने स्पार्क निकलते हुए देखा होगा। सस्ते एक्सटेंशन बोर्ड में अक्सर यह समस्या देखने को मिलती है। भले ही आप अच्छी क्वालिटी का एक्सटेंशन बोर्ड भी यूज कर रही हैं, तो भी आपको स्विच बंद करके ही एक्सटेंशन बोर्ड में नया डिवाइस लगाना चाहिए। यह आपके डिवाइस और एक्सटेंशन बोर्ड दोनों के लिए अच्छा है, क्योंकि शॉर्ट सर्किट की समस्या नहीं रहती।

how to use extension board safely at home avoid these mistakes

इसके अलावा वायर कटी हो या प्लग ढीला हो, फिर भी यूज करना और लोकल बोर्ड का इस्तेमाल करना भी खतरनाक हो सकता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।