
How To Increase Wi-Fi Range With Aluminum Foil: आजकल इंटरनेट पर टेक्नोलॉजी से जुड़े जुगाड़ु वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो काम के तो कुछ बेकार यानी काम के नहीं होते हैं। इसमें से एक सबसे चर्चित ट्रिक है वाई-फाई राउटर पर एल्युमिनियम फॉयल लगाना। कई लोगों का दावा है कि रसोई में इस्तेमाल होने वाली यह मामूली सा फॉयल इंटरनेट की स्पीड को बढ़ा सकता है।
अक्सर घर के कुछ कोनों में वाई-फाई के सिग्नल कमजोर पहुंचते हैं, जिसे डेड जोन कहा जाता है, जहां जाते ही फोन का सिग्नल मर जाता है। अगर आपके घर में लगे वाई-फाई का स्पीड स्लो हो गया है, तो बूस्टर खरीदने के बजाय यह देसी जुगाड़ अपना सकती हैं।
क्या वाकई एक एल्युमिनियम का टुकड़ा आपके धीमे इंटरनेट को तेज कर सकता है? नीचे लेख में जानते हैं इसके पीछे का विज्ञान और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका।

अगर आपका इंटरनेट बार-बार अटक रहा है या सिग्नल वीक हो रहा है, तो राउटर को किसी कोने में, जमीन पर या सोफे के पीछे छिपाकर रख देते हैं।
एंटीना को वर्टिकल और दूसरे को होरिजॉन्टल रखें। अगर आप राउटर के पास बैठकर काम कर रहे हैं, तो 5GHz बैंड चुनें। इसमें स्पीड बहुत ज्यादा मिलती है।
इसके अलावा आप राउटर वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल पेपर वाला तरीका अपना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- How Google Track Location: GPS बंंद है, फिर भी गूगल कैसे जानता है आपकी लोकेशन? इससे बचने के तरीके जानें

अगर आपका इंटरनेट बार-बार अटक रहा है या सिग्नल कमजोर मिल रहा है, तो नया प्लान लेने के बजाय एल्युमिनियम फॉयल लगा सकती हैं। अब मन में सवाल आता है कि ऐसा करने से क्या होगा? अगर आप यह तरीका अपनाती हैं, तो सिग्नल की रेंज और स्टेबिलिटी को बढ़ जाती है।
राउटर के एंटीना चारों दिशाओं में सिग्नल भेजते हैं, जिससे दीवार की ओर जाने वाले सिग्नल बर्बाद हो जाते हैं। जब आप एंटीना के पीछे C आकार में फॉयल लगाते हैं, तो यह एक रिफ्लेक्टर की तरह काम करता है।
यह पीछे जाने वाली रेडियो तरंगों को रोककर वापस आपके डिवाइस की दिशा में मोड़ देता है। इतना ही नहीं बल्कि इससे घर के डेड जोन में भी बेहतर नेटवर्क मिलता है।
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी 24 घंटे ऑन रखती हैं WiFi? जान लीजिए इसे रीस्टार्ट करने का सही नियम
अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। रेसिपी से जुड़े आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।