image

क्या आप भी 24 घंटे ऑन रखती हैं WiFi? जान लीजिए इसे रीस्टार्ट करने का सही नियम

आज के समय में सभी घरों में WiFi जरूर लगा होता है। इसे समय-समय पर रीस्‍टार्ट करना जरूरी होता है। यहां हम आपको WiFi रीस्‍टार्ट करने का सही न‍ियम बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-23, 15:43 IST

आज के समय में ज‍िस तरह मोबाइल हमारी लाइफ का अहम ह‍िस्‍सा है, उसी तरह WiFi भी सबसे जरूरी है। अब लगभग सभी घरों में WiFi लगा हुआ है। इसी से लोग मोबाइल, लैपटॉप और बाकी चीजों का इस्‍तेमाल करते हैं। कोई भी इलेक्‍ट्रॉन‍िक चीज हो, उसे समय-समय पर रीस्‍टार्ट करना जरूरी होता है, लेक‍िन आज की जनरेशन ऐसी है क‍ि उनके ल‍िए द‍िन और रात सब बराबर होते हैं।

वे रात भर मोबाइल चलाते हैं या तो लैपटॉप पर मूवीज देखते हैं। ऐसे में 24 घंटे Wifi ऑन रहता है। अब सवाल ये है कि क्या इससे बिजली बिल बढ़कर आता है? इसे क‍ितने समय में रीस्‍टार्ट करना चाह‍िए? अगर आप भी इन सब बातों को लेकर कन्‍फ्यूज हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। यहां हम आपको बता रहे हैं क‍ि WiFi को कब और कितनी बार रीस्टार्ट करना चाहिए? आइए जानते हैं-

wifi restart rule (1)

24 घंटे WiFi ऑन रखना सही है या नहीं?

सच तो ये है क‍ि WiFi का राउटर हमेशा ऑन रखने के ल‍िए ही बनाया जाता है, लेकिन लंबे समय तक बिना रीस्टार्ट किए Wifi चलाने पर स्‍पीड स्‍लो हो सकता है। नेटवर्क बार-बार डिस्कनेक्ट होने लगता है। इसकी वजह राउटर की मेमोरी में जमा हुआ डेटा होता है। ऐसे में जब आप इसे रीस्‍टार्ट करेंगी तो राउटर र‍िफ्रेश हो जाएगा। इससे कई फायदे म‍िल सकते हैं-

यह भी पढ़ें- क्‍या आप भी यूज करती हैं फ्री पब्‍ल‍िक WiFi?? 5 जरूरी बातें जान लें, वरना खाली हो जाएगा आपका अकाउंट

  • इंटरनेट स्पीड बेहतर होगी
  • नेटवर्क स्टेबल रहेगा
  • छोटे-मोटे प्रॉब्लम अपने आप ठीक हो जाएंगे
  • कनेक्टेड डिवाइस सही से काम करने लगेगा

WiFi को रीस्टार्ट करने का सही नियम क्या है?

  • हफ्ते में दो बार WiFi को रीस्टार्ट जरूर करें
  • इंटरनेट बहुत स्लो है तो भी रीस्टार्ट कर सकती हैं
  • अगर दो तीन द‍िन के ल‍िए घर से बाहर जा रही हैं, तो WiFi बंद कर दें

wifi restart rule (2)

क्‍या रातभर WiFi ऑन रहने से ज्‍यादा आता है ब‍ि‍जली ब‍िल?

रातभर Wifi ऑन रहने पर आमतौर पर एक राउटर 5 से 20 वाट तक ही बिजली खाता है। ऐसे में अगर आप इसे रातभर के लि‍ए बंद भी कर देंगी तो इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- How Google Track Location: GPS बंंद है, फि‍र भी गूगल कैसे जानता है आपकी लोकेशन? इससे बचने के तरीके जानें

तो अगर आप भी 24 घंटे WiFi ऑन रखती हैं, तो इससे कोई परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस समय-समय पर उसे सही तरीके से रीस्टार्ट करना जरूरी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।