
Trick To Reduce Electricity Bill: आज के समय में लगभग सभी घरों में इलेक्ट्रिक अप्लायंसेस की भरमार देखने को मिलती है। एसी, गीजर, फ्रिज, कूलर, ओवन, माइक्रोवेव, मिक्सर ग्रांइडर और न जानें कौन-कौन से इलेक्ट्रॉनिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी जरूरत से ज्यादा यूनिट खाती हैं। हालांकि, इनका यूज करना भी जरूरी है। वरना ये रखे-रखे खराब हो सकते हैं, लेकिन जब महीने में तगड़ा बिल आता है तो आपका बजट बिगड़ जाता है।
ऐसे में जरूरी है कि उन मशीनों की पहचान कर आप उनका इस्तेमाल थोड़ा सावधानी से कर सकती हैं। हम आपको उन मशीनों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि आप बिजली बिल के खर्चे को कैसे कम कर सकती हैं? आइए जानते हैं-
-1770804055070.jpg)
घर में अगर कोई एक चीज सबसे ज्यादा बिजली लेती है, तो वो एयर कंडीशनर ही है। गर्मियों में जब एसी रोज कई घंटे चलता है, तो कुल बिल का बड़ा हिस्सा उसी से जुड़ जाता है। अगर आप बार-बार टेंपरेचर घटाती बढ़ाती हैं या रूम बार बार खोलती हैं तो ज्यादा यूनिट खर्च होता है। ऐसे में आप 24 से 26 डिग्री पर ही एसी चलाएं।
सर्दियों में गीजर का इस्तेमाल कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। अगर इसे लंबे समय तक यूज किया जाए, तो भी यूनिट जरूरत से ज्यादा खर्च होता है। जरूरत पड़ने पर ही गीजर ऑन करें और पानी गर्म होते ही बंद कर दें।
अब तो लगभग सभी घरों में फ्रिज का इस्तेमाल होता है। इसे दिन रात चालू रखना हमारी मजबूरी होती है। पुराने या कम स्टार वाले फ्रिज तो जरूरत से ज्यादा बिजली खाते हैं। हालांकि, इसे सही टेंपरेचर पर सेट रखा जाए और समय-समय पर सर्विसिंग कराई जाए तो बिजली की खपत कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने से बढ़ रहा है बिजली का बिल? इस 1 आसान हैक से करें कंट्रोल
रसोई में इस्तेमाल होने वाले माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन और रूम हीटर भी बहुत यूनिट खाते हैं। हीटर तो खासकर सर्दियों में बिल बढ़ा देता है। ऐसे में इन्हें जरूरत के हिसाब से ही चलाएं और खाली कमरे में हीटर न छोड़ें।
-1770804065465.jpg)
आजकल कपड़े धोने के लिए लोग वॉशिंग मशीन का ही इस्तेमाल करते हैं। अगर नॉर्मल या इको मोड में कपड़े धोए जाएं और ड्रायर कम चलाया जाए, तो बिजली की यूनिट बचाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Low Voltage होने पर पंखा और लाइट कर रहे हैं परेशान? इन आसान जुगाड़ों से मिलेगी राहत
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।