
हमे लगता है कि फ्रीजर में बर्फ का जमना एक आम बात है, लेकिन जब यह जरूरत से ज्यादा होने लगे, तो यह न केवल आपके फ्रिज की जगह घेरती है बल्कि आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकती है। ऐसे में इसके नुकसान के बारे में पता होना जरूरी है। जी हां, क्या आप जानते हैं कि फ्रीजर में जमी बर्फ की मोटी परत आपके बिजली के बिल को 10% से 15% तक बढ़ा सकती है? ऐसे में ये पता होना जरूरी है कि ऐसा क्यों होता है और आप इसे कैसे रोक सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आझ हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बिजली बिल के बढ़ने के पीछे फ्रीजर में जमी बर्फ कैसे जिम्मेदार है? पढ़ते हैं आगे...
बता दें, जब फ्रीजर के अंदर बर्फ की परत जम जाती है, तो वह एक 'इंसुलेटर' की तरह काम करने लगती है। यह बर्फ अंदर की ठंडक को फ्रिज के बाकी हिस्सों तक पहुंचने से रोकती है। यही कारण होता है कि फ्रिज के कंप्रेसर को टेमरेचर कम बनाए रखने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है और वह ज्यादा देर तक चलता है। कंप्रेसर जितना ज्यादा चलेगा, बिजली का यूज उतना ज्यादा होगा।
-1773657696272.jpg)
फ्रीजर के दरवाजे पर लगी रबर की पट्टी अगर ढीली हो जाए या कट जाए, तो बाहर की गर्म और नम हवा लगातार अंदर जाती रहती है। यही नमी अंदर जाकर बर्फ बन जाती है। ऐसे में आप एक कागज का टुकड़ा दरवाजे के बीच में फंसाकर दरवाजा बंद करें। अगर कागज आसानी से बाहर निकल रहा है, तो समझ लीजिए कि रबर बदलने का समय आ गया है।
इसे भी पढ़ें - फ्रीजर में जम जाती है बर्फ की मोटी परत? इन 5 आसान तरीकों से करें ठीक...बिना खर्चे के दूर होगी परेशानी
जब भी हम फ्रिज का दरवाजा खोलते हैं, ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और कमरे की नमी वाली हवा अंदर चली जाती है। यह नमी तुरंत फ्रीजर की दीवारों पर बर्फ के रूप में चिपक जाती है। ऐसे में आप फ्रिज का दरवाजा तभी खोलें जब बहुत जरूरी हो और उसे ज्यादा देर तक खुला न छोड़ें।
-1773657712881.jpg)
अक्सर लोग जल्दीबाजी में गर्म खाना या उबलता हुआ दूध फ्रिज में रख देते हैं। गर्म खाने से निकलने वाली भाप फ्रीजर में भारी मात्रा में नमी पैदा करती है, जो बहुत जल्दी सख्त बर्फ में बदल जाती है। ऐसे में खाने को हमेशा कमरे के टेमपरेचर पर ठंडा होने दें, उसके बाद ही फ्रिज में रखें।
इसे भी पढ़ें - बारिश का मौसम आते ही फ्रीजर में बनने लगा है बर्फ का पहाड़? आज ही बंद करें ये 4 गलतियां
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।