Fri Mar 27, 2026 | Updated 05:11 AM IST HZ Awards 2026
How much does a 1.5 ton AC bill cost per day

घर में लगा पुराना 1.5 टन AC कितनी बिजली खर्च करता है? यहां समझें पूरी गणित

भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग कूलर की जगह एसी लगवाते हैं। हर साल की उसकी सर्विसिंग करके दोबारा इस्तेमाल करते हैं। अब ऐसे में जिनके घर में पहले से एसी लगा होता है, तो एक सवाल जो हर किसी के मन में आता है वह है पुराना 1.5 टन AC कितनी बिजली खर्च करता है? चलिए नीचे लेख में एसी मैकेनिक विकास कुशवाहा से जानें
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 00:50 IST

मार्च-अप्रैल से ही गर्मी का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि बिना कूलर चलाए बैठना मुश्किल हो जाता है। बारी जब जून-जुलाई की आती है, तो पंखा कूलर से भी आग निकलने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आज के समय लोग कूलर की जगह विंडो या स्प्लिट एसी लगवाते हैं, जिससे कम से कम सुकून की नींद तो ले सकें, लेकिन इसके इस्तेमाल के बाद बिजली का बिल परेशान कर देता है।

कहीं आपके घर में पुराना एसी लगा हुआ है, तो बिजली का भारी-भरकम बिल रातों की नींद उड़ा देता है। बहुत से लोग सालों से एक ही 1.5 टन का AC इस्तेमाल कर रहे होते हैं, यह सोचकर कि नया खरीदना महंगा पड़ेगा, लेकिन क्या आप जानती हैं कि पुराना AC आपकी जेब पर कितना बड़ा बोझ डाल रहा है?

अगर नहीं, तो इस लेख में एसी मैकेनिक विकास कुशवाहा से जानें 1.5 टन AC आपकी जेब पर कितना भारी पड़ सकता है?

पुराना 1.5 टन AC कितनी बिजली खर्च करता है?

Does old AC consume more electricity

एक सामान्य 1.5 टन का पुराना AC जो 5-10 साल पुराना हो, तो लगभग 1.8 से 2.2 यूनिट प्रति घंटा बिजली खर्च करता है। अगर आप इसे दिन में औसतन 8 घंटे चलाते हैं, तो यह एक दिन में करीब 16 से 18 यूनिट बिजली खा जाता है। महीने में 480 से 540 यूनिट तक पहुंच जाता है। अगर आप 8 प्रति यूनिट की औसत दर से देखें, तो एक AC का बिल महीने में 4,000 से 5,000 के बीच आता है।

इसे भी पढ़ें- किराये के घर में कौन-सा AC लगवाना चाहिए? Split AC या Window AC...क्या आप भी हैं इस उलझन का शिकार

पुराना स्प्रिल्ट एसी है, तो कितना बिल आएगा?

How much does 1 hour of AC cost in India

पुराना 1.5 टन का स्प्लिट एसी बिजली खर्च के मामले में भारी पड़ सकता है। आमतौर पर, 5-10 साल पुराना एसी प्रति घंटा लगभग 1.8 से 2.2 यूनिट बिजली खर्च करता है। अगर आप इसे रोजाना 8-10 घंटे चलाते हैं, तो यह महीने में बिल 3,000 से 5,000 के बीच आ सकता है।

पुराने स्प्लिट एसी ज्यादातर नॉन-इन्वर्टर होते हैं। इनका कंप्रेसर या तो पूरी रफ़्तार पर चलता है या बंद हो जाता है। जब भी कंप्रेसर दोबारा स्टार्ट होता है, वह बिजली का एक बड़ा झटका लेता है। वहीं नया इन्वर्टर एसी कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड कम कर लेता है।

विंडो एसी होने पर कितना बिजली का बिल आएगा?

Window ac kitni bijli karch karta hai

विंडो एसी का बिजली बिल उसकी स्टार रेटिंग और इस्तेमाल पर निर्भर करता है। आमतौर पर, एक 1.5 टन का विंडो एसी प्रति घंटा लगभग 1.5 से 1.8 यूनिट बिजली खर्च करता है। अगर आप इसे रोजाना 8 घंटे चलाते हैं, तो यह महीने में करीब 360 से 450 यूनिट खपत करेगा। इससे महीने में 2,500 से 4,000 के बीच बिजली का बिल आ सकता है।

कितने साल तक एक एसी इस्तेमाल करना सही?

एक एसी को 10 साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके पार्ट्स बाद में मिलने में दिक्कत होने लगती है। अगर किसी तरह से इसके पार्ट मिल भी जाते हैं तो वह बहुत महंगे होते हैं।

इसे भी पढ़ें- भीषण गर्मी में AC चलाने से पहले करें ये 4 काम, फटाफट ठंडा होगा घर

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।