Tue Apr 14, 2026 | Updated 06:45 PM IST
inverter vs non inverter ac

नया AC खरीदने का कर रही हैं प्लान? जानें इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर एसी के बीच का अंतर

अगर एसी खरीगमे वाली हैं तो आप पहले आपको ये पता होना चहिए कि इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर एसी के बीच का अंतर क्या है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 18:31 IST

जैसे ही गर्मी आ जाती है वैसे ही लोगों के मन में सबसे पहला ख्याल आता है कि इस गर्मी को दूर करने के लिए अपने घर में एसी लेकर आए। वहीं, उनके मन में एक सवाल यह भी उठता है कि इन्वर्टर वाला एसी या नॉन इन्वर्टर वाला लगाएं। अगर आप भी यह जानना चाहती हैं तो सबसे पहले इन दोनों के बीच के अंतर को समझना होगा। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के बीच में क्या अंतर है और दोनों में से कौन सा ज्यादा उपयोगी है। पढ़ते हैं आगे...

इन्वर्टर ओर नॉन इन्वर्टर के बीच में अंतर

बता दें कि दोनों के बीच में अंतर इनके कंप्रेसर के काम करने के तरीके में है। सबसे पहले नॉन इन्वर्टर एसी की बात करते हैं। इसका कंप्रेसर या तो पूरी तरह ऑन रहता है या एकदम ही बंद हो जाता है। जब कमरा सेट किए गए तापमान, उदाहरण 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचता है तो कंप्रेसर बंद हो जाता है। जैसे ही तापमान फिर से बढ़ने लगता है तो कंप्रेसर दोबारा पूरी ताकत के साथ शुरू हो जाता है और बार-बार ऑन ऑफ होने की इस प्रक्रिया में बिजली काफी ज्यादा लगती है।

ac

वहीं, अगर इन्वर्टर एसी की बात करें तो इसे आप एक स्मार्ट एसी भी कह सकते हैं। इसका कंप्रेसर कभी बंद नहीं होता बल्कि वह अपनी स्पीड को कमरे की जरूरत के हिसाब से कम ज्यादा कर लेता है। एक बार कमरा जब ठंडा हो जाता है तो वह धीमा हो जाता है, जिससे बिजली भी काफी बचती है।

आपके लिए कौन सा एसी है ज्यादा अच्छा?

  • अगर बिजली के लिहाज से देखा जाए तो इन्वर्टर एसी आपके लिए बेहद ही अच्छा होगा क्योंकि नॉन इन्वर्टर एसी आपके बिजली का बिल बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें - How to Protect AC from Pigeon: AC पर रातभर कबूतरों के खटर-पटर करने से नहीं आती नींद? अपनाएं ये 5 देसी जुगाड़, कभी नहीं बैठेंगे

  • वहीं, अगर कॉलिंग और आराम के हिसाब से देखा जाए तो भी इन्वर्टर एसी अच्छा है, क्योंकि नॉन इन्वर्टर एसी तापमान के घटने बढ़ने के साथ-साथ एकदम बंद या खुल जाता है।

ac (2)

  • वहीं, अगर आवाज के लिहाज से देखें तो इन्वर्टर एसी का कंप्रेसर बार-बार खुलता है या बंद नहीं होता इसलिए यह बिल्कुल शोर नहीं करता। वहीं, व्यक्ति को अच्छी नींद भी आती है।

इसे भी पढ़ें -Air Conditioner Maintenance Tips: एसी बंद करने से पहले सर्विस कराना चाहिए या नहीं? क्या है फायदेमंद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।