-1775548973962.webp)
गर्मियों में जैसे ही हम तपती धूप से घर के अंदर आते हैं, तो मन करता है कि कमरा तुरंत शिमला जैसा ठंडा हो जाए। ऐसे में अक्सर हमारे मन में यह सवाल आता है कि आखिर एसी (AC) का कौन सा बटन दबाने से सबसे तेज कूलिंग मिलेगी। क्या 'टर्बो' मोड बेहतर है या फिर 'कूल' मोड? अगर आपके मन में भी ये सावल है तो इनके पीछे का विज्ञान और आपकी जेब (बिजली बिल) के लिए क्या सही है, ये जानना तो बनता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि AC का 'Turbo' या 'Cool' मोड क्या है। पढ़ते हैं आगे...
जब आप बाहर से पसीने में तर-बतर होकर आते हैं, तो आपको इंस्टेंट कूलिंग की जरूरत होती है। यहीं काम आता है टर्बो या हाई-पावर मोड। इस मोड को ऑन करते ही एसी का कंप्रेसर और पंखा अपनी पूरी क्षमता पर काम करने लगते हैं।

इसका काम कमरे के तापमान को एकदम कम करना होता है। साधारण मोड में एसी धीरे-धीरे ठंडा करता है, लेकिन टर्बो मोड में यह हवा के झोंके को इतना तेज कर देता है कि महज 10 से 15 मिनट में ही कमरा पूरी तरह ठंडा महसूस होने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि कमरे में घुसते ही तुरंत राहत मिले, तो यह मोड सबसे बेहतरीन है।
इसे भी पढ़ें - ट्रेन में लंबे सफर के लिए CC या EC कोच में से क्या है बेस्ट, जानें कैसे यह एक दूसरे से अलग हैं?
ज्यादातर लोग एसी को हमेशा कूल मोड पर ही चलाते हैं। यह एसी का स्टैंडर्ड मोड है। इसमें आप अपने अनुकूल तापमान सेट कर सकते हैं। जब कमरा उस तापमान तक पहुंच जाता है, तो कंप्रेसर बंद हो जाता है या अपनी गति कम कर देता है।

बिजली की बचत के लिहाज से कूल मोड सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप मिड टेमरेचर यानि 24 डिग्री सेट करते हैं, तो एसी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और आपकी बिजली की खपत कम होती है। यह मोड तब के लिए सही है जब आप लंबे समय तक कमरे में बैठने वाले हों या रात को सोने जा रहे हों।
नोट - अगर आप चाहती हैं कि कूलिंग भी शानदार हो और बिजली का बिल भी ज्यादा न आए, तो एक स्मार्ट ट्रिक अपनाएं। जब आप कमरे में आएं, तो पहले 10-15 मिनट के लिए 'टर्बो मोड' चलाएं। जैसे ही कमरे की गर्मी निकल जाए और आपको ठंडक महसूस होने लगे, तुरंत मोड बदलकर कूल मोड पर आ जाएं और तापमान 24°C सेट कर दें। यह कूलिंग का बेहतरीन तरीका है।
इसे भी पढ़ें - मरम्मत या नई कार? जानें वो रेड फ्लैग्स जो बताते हैं कि आपकी गाड़ी अब सड़क पर चलने लायक नहीं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।