Thu Apr 16, 2026 | Updated 04:13 PM IST
tips to keep room cool after off AC

AC बंद होते ही गर्म हो जाता है कमरा, तो आजमाएं ये ट्रिक्स; घंटों बरकरार रहेगी कूलिंग

गर्मियों में ब‍िना AC के रहना तो मानो जैसे हो ही नहीं पाता है। एसी चलाने के बाद सबसे बड़ी परेशानी तो तब होती है, जब हम जैसे ही AC बंद करते हैं तो कमरा कुछ ही देर में फिर से गर्म हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको कुछ ट‍िप्‍स दे रहे हैं ज‍िससे एसी बंद होने के बाद भी कमरे में ठंडक बरकरार रहेगी।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 14:13 IST

गर्मी शुरू होते ही लोगों के घरों में एसी चलना शुरू हो जाते हैं। बिना एसी के तो मानो चैन ही नहीं आता है। बाहर की तेज धूप से घर लौटकर आते नहीं हैं कि एसी चालू करके बैठ जाते हैं। इससे हमें तुरंत गर्मी से राहत मिलती है। हालांकि, कई बार लोगों के सामने दिक्कत ये आती है कि जैसे ही AC बंद करते हैं, कमरा कुछ ही देर में फिर से गर्म हो जाता है। एसी चलाने पर कमरे में जहां शिमला वाला एहसास मिलता है, वहीं एसी बंद करने के कुछ ही देर में सारी ठंडक गायब हो जाती है।

ऐसे में बार-बार एसी चलाना पड़ता है। इससे हर बार कंप्रेसर ऑन होता है, जिससे हमारा बिजली का बिल भी बढ़कर आने लगता है। अगर आपके साथ भी हर बार ऐसे ही होता है, तो हम आपको कुछ आसान से ट्रिक्स देने जा रहे हैं। इससे एसी बंद करने के बाद भी कमरे में ठंडक बरकरार रहेगी। आइए जानते हैं-

tips to keep room cool after off AC (1)

परदे, खिड़कियां और दरवाजे सही तरीके से बंद रखें

AC चलाते समय और बंद करने के बाद भी खिड़कियां और दरवाजों को सही तरीके से बंद रखना चाहिए। जब आप इस बात का ध्यान रखेंगी तो बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं आएगी और अंदर की ठंडी हवा बाहर नहीं जाएगी। आप दरवाजों पर मोटे पर्दों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- AC का 'Turbo' या 'Cool' मोड? जानें किस सेटिंग से बिजली बचेगी और कूलिंग होगी जबरदस्त

AC बंद करने से पहले फैन जरूर चलाएं

जब भी आप AC बंद करें तो उससे कम से कम 15 या 20 मिनट पहले पंखे को चालू कर दें। ऐसा करने से ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल जाएगी और कमरे में कूलिंग ज्यादा देर तक बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- AC Buying Tips: रूम साइज के हिसाब से कितने टन का एसी रहेगा बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

दीवारों और छत की गर्मी कम करें

दिन भर धूप पड़ने से दीवारें और छत गर्म हो जाती हैं। ऐसे में दिन के समय खिड़कियों पर परदे या ब्लाइंड्स लगा दें। वहीं छत पर शाम के समय पानी डाल दें। इससे दीवारों और छत की गर्मी को कम किया जा सकता है।

tips to keep room cool after off AC (2)

कमरे में इलेक्ट्रॉनिक सामानों का इस्तेमाल कम करें

TV, लैपटॉप, बल्ब जैसे इक्विपमेंट्स भी गर्मी पैदा करते हैं और ये ज्यादातर घरों में होती ही हैं। इनसे जब गर्मी निकलती है तो जब आप एसी बंद करेंगी तो तुरंत कमरे में गर्मी बढ़ जाएगी। ऐसे में जरूरत के हिसाब से ही इन्हें चलाएं। LED बल्ब का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- AC में बार-बार दिख रहा है F1-F2 का साइन? इग्नोर न करें, नहीं तो कुछ ही दिनों में हो जाएगा खराब

इन बातों का रखें ध्यान

  • AC का टेंपरेचर 24 डिग्री तक रखना सही माना जाता है
  • कमरे को पहले अच्छे से कूल करें, फिर एसी बंद करें
  • कमरे को बंद ही रखें

यह भी पढ़ें- AC कम इस्तेमाल के बावजूद बढ़ रहा है बिजली बिल? इस छोटे से सेंसर की खराबी हो सकती है वजह, जानिए सॉल्यूशन

तो अगर आप भी चाहती हैं कि एसी बंद होने के बाद कमरे में ठंडक बनी रहे, तो आप ऊपर बताए गए तरीकों को फॉलो कर सकती हैं। इससे आपका रूम ठंडा-ठंडा कूल-कूल रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।