
जून-जुलाई में होने वाली भीषण गर्मी से बचने के लिए, जिनके घर एसी है, वह समय रहते इसकी सर्विसिंग करा लेते हैं। इसके बाद भी कई बार सर्विसिंग के तुरंत बाद भी कमरा ठंडा नहीं होता और ब्लोअर से बस सादा हवा आती रहती है। अब ऐसे में अमूमन लोगों को लगता है कि मैकेनिक ने सही से सर्विसिंग नहीं कराई है, लेकिन यह समस्या कई अन्य तकनीकी कारणों से भी हो सकती है। सर्विसिंग के दौरान सिर्फ धूल-मिट्टी साफ की जाती है, जबकि कूलिंग न होने के पीछे गैस लीकेज, कंप्रेसर की खराबी जैसी तमाम चीजें हो सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन कारणों की वजह से यह दिक्कत आ सकती है।
सर्विसिंग के बाद कूलिंग न होने का कारण रेफ्रिजरेंट यानी गैस का कम होना भी हो सकता है। सर्विसिंग में केवल सफाई होती है, लेकिन अगर आपकी AC पाइपलाइन में कहीं बारीक लीकेज है, तो गैस धीरे-धीरे निकल जाती है और कूलिंग बंद हो जाती है। अगर यह ओवरहीटिंग की वजह से ट्रिप कर रहा है या खराब हो गया है, तो मशीन हवा तो देगी पर उसे ठंडा नहीं करेगी। कई बार आउटडोर यूनिट के कंडेंसर कॉइल्स में लीकेज होने के कारण भी गैस चार्जिंग के कुछ ही दिनों बाद कूलिंग खत्म हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- AC Buying Tips: रूम साइज के हिसाब से कितने टन का एसी रहेगा बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

AC के अंदर एक थर्मोस्टेट सेंसर होता है जो कमरे के तापमान को समझकर कंप्रेसर को चालू या बंद करता है। अगर यह सेंसर खराब है या अपनी जगह से हिल गया है, तो यह कंप्रेसर को सिग्नल नहीं भेज पाता है और कूलिंग नहीं होती है। इसके अलावा, AC के PCB सर्किट बोर्ड में खराबी या कैपेसिटर का कमजोर होना भी वजह है। कैपेसिटर वह पार्ट है, जो कंप्रेसर को स्टार्ट करने के लिए पावर देता है। अगर यह खराब है, तो कंप्रेसर स्टार्ट ही नहीं होगा।

कई बार सर्विसिंग के दौरान मैकेनिक आउटडोर यूनिट को सही से साफ नहीं करते या उसे ऐसी जगह रख देते हैं जहां हवा का वेंटिलेशन सही न हो। अगर आउटडोर यूनिट के चारों ओर जगह कम है और वह अपनी गर्म हवा बाहर नहीं निकाल पा रहा, तो वह ठंडा करना बंद कर देगा। इसके अलावा, रिमोट की सेटिंग्स भी चेक करें। कभी-कभी गलती से AC Fan Mode या Dry Mode पर सेट हो जाता है, जिससे वह केवल पंखे जैसी हवा देता है। साथ ही, यह आपका AC Cool Mode पर हो और तापमान 24°C के आसपास सेट हो।
इसे भी पढ़ें- AC का 'Turbo' या 'Cool' मोड? जानें किस सेटिंग से बिजली बचेगी और कूलिंग होगी जबरदस्त
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।