-1774242994898.webp)
Best Designs Of Doors And Windows: गर्मी आते ही सबसे ज्यादा दिक्कत हो जाती है कि घर भी काफी गर्म हो जाता है। छतें तपने लगती हैं। घर में बाहर से गर्म-गर्म हवाएं आने लगती हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती घर को ठंडा रखना ही होता है। इसके लिए लोग एसी और कूलर चलाना शुरू कर देते हैं। हालांकि, इससे बिजली का बिल भी खूब ज्यादा आता है। ऐसे में अगर घर की खिड़कियां और दरवाजे सही तरीके से बने हों, तो बिना AC के भी घर को काफी हद तक ठंडा रखा जा सकता है।
होम डिजाइन एक्सपर्ट अंकित मोदी बताते हैं कि घर में सही वेंटिलेशन का होना बहुत जरूरी है। अगर ये सही रहेगा तो गर्मी अपने आप कम लगने लगेगी। उन्होंने विस्तार से जानकारी दी है कि दरवाजे और खिड़कियां किस डिजाइन में होने चाहिए। आइए जानते हैं-

अंकित मोदी का कहना है कि घर को ठंडा रखने के लिए क्रॉस वेंटिलेशन बहुत काम आता है। इसका मतलब है कि घर की आमने-सामने वाली दीवारों पर खिड़कियां हों। इससे एक तरफ से ठंडी हवा अंदर आती है और दूसरी तरफ से गर्म हवा बाहर निकल जाती है। अगर आप घर बनवा रही हैं या बदलाव करवाने का सोच रही हैं तो ऐसे डिजाइन करवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Summer Hacks: गर्मी शुरू होने से पहले खिड़की-दरवाजों की मरम्मत के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, घर रहेगा ठंडा
खिड़कियों का डिजाइन भी वेंटिलेशन पर बहुत असर डालता है। इसके लिए आप केसमेंट खिड़कियां लगवा सकती हैं। ये पूरी तरह खुलती हैं, जिससे घर में ज्यादा हवा आती है। इसके अलावा आप टिल्ट एंड टर्न खिड़कियां भी लगवा सकती हैं। इन्हें थोड़ा या पूरा खोल सकती हैं, जिससे हवा कंट्रोल में आती है और तेज धूप भी कम लगती है। स्लाइडिंग खिड़कियां भी अच्छी होती हैं। ये जगह बचाती हैं, लेकिन पूरी नहीं खुलतीं। इसलिए इन्हें लगाते समय सही दिशा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें- कम बजट में डेकोरेट करें अपना Dining Table, बस फॉलो करें ये 4 आसान स्टेप्स
आपको बता दें कि खिड़कियों के साथ-साथ दरवाजे भी घर के टेंपरेचर को कंट्रोल करने में बड़ा असर डालते हैं। गर्मी में लाइट कलर के दरवाजे बेहतर रहते हैं, क्योंकि ये धूप को एब्जॉर्ब नहीं करते हैं। वहीं, अगर दरवाजे के ऊपर छोटा सा वेंटिलेशन पैनल बना हो, तो उससे भी हवा का आना-जाना सही होता है।
कई बार खिड़की और दरवाजों के किनारों से गर्म हवा अंदर आ जाती है। ऐसे में इनकी सीलिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। अगर गैप रहेगा, तो बाहर की गर्म हवा अंदर आएगी। इससे कमरा भी गर्म रहेगी।
-1774243180126.jpg)
खिड़कियों के बाहर छोटा सा छज्जा या शेड लगवाना भी सही रहता है। इससे धूप सीधे अंदर नहीं आती है। इससे कमरे का टेंपरेचर भी काफी हद तक कंट्रोल में रहता है।
यह भी पढ़ें- कम स्पेस में अच्छे से एडजस्ट हो जाएंगी ये स्माल डाइनिंग टेबल, मिल रही हैं चेयर के साथ
तो अगर आप भी इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपका घर में गर्मी में भी ठंडा रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।